भाजपा भव्य तरीके से मनाएगी रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती, 21 से 31 मई तक चलेगा स्मृति अभियान।

WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती भारतीय जनता पार्टी 21 से 31 मई 2025 तक अहिल्याबाई होल्कर स्मृति अभियान बड़ी धूम धाम से मनाने का निर्णय लिया, इसके लिए पार्टी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी। इस दौरान बैठकें, गोष्ठियां, शोभा यात्रा, महिला सशक्तिकरण दौड़, कॉलेज-विश्वविद्यालयों में प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक, नृत्य-नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रदर्शनी का आयोजन होगा। योजना बैठक को मुख्य अतिथि मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण एवं जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने संबोधित किया। मा0 समाज कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने कहा लोकमाता रानी अहिल्याबाई होलकर हमारी आराध्य हैं। पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर भारत की सांस्कृतिक जागरण एवं सनातन विचारों के साथ गरीबों असहायों की सेवा की जीवंत प्रतिमूर्ति थी। उन्होंने कहा कि कठिन चुनौतियों और विषम परिस्थितियों के बीच भी रानी अहिल्याबाई होल्कर अडिग रहीं और जनसेवा में निरंतर सक्रिय रहीं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 300 साल बाद फिर एक बार भारत का सांस्कृतिक पुनर्जागरण हो रहा। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद मजबूत हो रहा जिसे अन्य विपक्षी पार्टियों ने दबाने की हर संभव कोशिश की। कहा कि भारत हजारों साल पुराना राष्ट्र है, यह हमारी धरोहर है, इसको संवारना भाजपा सरकार की प्राथमिकता है।जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा भाजपा पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी जिसमें महिला सशक्तिकरण हेतु मैराथन दौड़ का आयोजन 19 मई को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बदायूं में होगा। रानी अहिल्याबाई होलकर के विचार हेतु जिला संगोष्ठी 22 मई को भाजपा कार्यालय पर होगी। गंगा घाट पर स्वच्छता अभियान एवं भव्य गंगा आरती का आयोजन 24 मई को मां भागीरथी घाट कछला पर होगा। पंचायत प्रतिनिधि जिला सम्मेलन का आयोजन 24 मई को डाइट ऑडिटोरियम बदायूं में किया जायेगा। रानी अहिल्याबाई होलकर की प्रदर्शनी 25 मई को भाजपा कार्यालय पर लगाई जायेगी। 29 और 30 मई को प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालय और प्रत्येक नगर पालिका व नगर पंचायत पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती एवं श्रद्धांजलि समारोह 31 मई को भाजपा कार्यालय बदायूं पर किया जायेगा।सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा अहिल्याबाई होलकर का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के चौंडी गांव में हुआ था। उनके 30 वर्ष के कार्यकाल को सुशासन, न्यायप्रियता, सामाजिक समरसता, धार्मिक सहिष्णुता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के कार्यों के लिए जाना जाता है।बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर ने काशी विश्वनाथ से लेकर सोमनाथ मंदिर तक देशभर के लगभग 10 हजार मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया था। उन्होंने नारी सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और राष्ट्रनिर्माण के लिए अपने जीवन को समर्पित किया।इस मौके पर जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत, सुधीर श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा अमिता उपाध्याय, पाल समाज के जिलाध्यक्ष अनेकपाल सिंह, चेयरमैन तारा देवी, ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र राजपूत, शिशुपाल शाक्य, ओमकृष्ण सागर, गजेन्द्र यादव, दिनेश सिंह, अनेकपाल पटेल, केसी शाक्य, सुभाष चंद्र गुप्ता, ओमप्रकाश सागर, करुणा सोलंकी, आशीष शाक्य, अचल शर्मा, शिवम शंखधार, धीरज पटेल, केशव चौहान, उदयवीर दिवाकर सहित अन्य उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights