मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

05 जून तक करें आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन

May 15, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ:। आईटीआई प्रिंसीपल एस0के0 वार्ष्णेय ने बताया कि जनपद के छः राजकीय (बदायूं, दातागंज, बिसौली, बिल्सी, कादरचौक एवं दहगवां) तथा सात निजी (ग्लोबल, विवेकानंद, बगरैन, वी0के0, पोपसिंह एवं जी0जेएस0) औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण सत्र अगस्त-2025 प्रारंभ किया जाएगा। इस सत्र हेतु अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन 05 जून तक किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इसके लिए अभ्यर्थी को वेबसाइट www.scvtup.in पर उपलब्ध आई0टी0आई0 प्रवेश सत्र 2025-26 के लिंक पर क्लिक कर अपना फार्म भरना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व अभ्यर्थी को अपने मोबाइल नंबर का सत्यापन कराना अनिवार्य रहेगा। आवेदन फार्म भरने के उपरांत अभ्यर्थी को शुल्क भुगतान हेतु संबंधित पृष्ठ पर उपलब्ध शुल्क भुगतान लिंक पर क्लिक कर भुगतान करना होगा। शुल्क का भुगतान इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड एवं यूपीआई के माध्यम से किया जा सकेगा। इसके लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया एवं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पेमेंट गेटवे की सुविधा उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि शुल्क भुगतान पूर्ण होने के पश्चात अभ्यर्थी अपना आवेदन फार्म डाउनलोड कर उसका प्रिन्ट आउट प्राप्त कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन में की गई प्रविष्टियों में यदि किसी प्रकार की त्रुटि होती है, तो उसके संशोधन हेतु अभ्यर्थियों को दो दिन (48 घंटे) का समय प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन में सहायता हेतु विवरणिका ई-फार्म वेबसाइट www.scvtup.in पर उपलब्ध है। आवेदन की अंतिम तिथि 05 जून 2025 रात्रि 12ः00 बजे तक निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 14 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि आवेदन शुल्क सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु 250 रुपए तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति हेतु 150 रुपए निर्धारित किया गया है। जनपद में संचालित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में उपलब्ध व्यवसायों में इलैक्ट्रीशियन, फिटर, कोपा, वायरमैन, इलैक्ट्रिकल पावर डिस्ट्रीब्यूशन, मशीनिष्ट, फिजियोथैरेपी, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, मैकेनिक मोटर व्हीकल, वैल्डर, प्लम्बर, टर्नर, कास्टोमौल्डर, ड्रेसमेकिंग, स्वीइंग टेक्नोलॉजी, पेंटर जनरल, आई0सी0टी0एस0एम0, आर0ए0सी0, फैशन टेक्नोलॉजी, स्टेनोग्राफी (हिंदी/अंग्रेजी), मैकेनिक कन्ज्यूमर इलैक्ट्रॉनिक्स एप्लायंसेस तथा टाटा टेक्नोलॉजी के अंतर्गत आई0टी0ओ0टी0, रोबोटिक्स, इलेक्ट्रिक मोटर व्हीकल, प्लम्बर आदि। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर प्रवेश प्रक्रिया में सम्मिलित हों एवं अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट www.scvtup.in का अवलोकन करें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights