मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

07 जून तक बाढ़ नियंत्रण की सभी तैयारियां पूर्ण करें अधिकारी

May 15, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं । जिलाधिकारी अवनीश राय ने बाढ़ नियंत्रण की जनपद स्तरीय तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी तैयारियां 07 जून 2025 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं बाढ़ खण्ड के अधिकारियों को बाढ़ नियंत्रण के संबंध में निर्माणाधीन कार्यों को प्रत्येक दशा में जून के प्रथम सप्ताह तक पूर्ण करने के लिए कहा। उन्होंनेे अधिकारियों को गंभीरतापूर्वक तथा पूर्ण सक्रियता से कार्य करने के लिए कहा। गुरुवार को शिविर कार्यालय में आहूत बैठक में जिलाधिकारी अवनीश राय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि 07 जून तक बाढ़ नियंत्रण के सम्बंध में जैसे भूसा, बाढ़ चौकियां, चिकित्सा व दवाई, राशन, टीकाकरण आदि समस्त कार्य प्रत्येक दशा में पूर्ण कर लिए जाएं। अधिशासी अभियंता बाढ़ खण्ड उमेश चंद्र ने बताया कि इस बार मानसून पूर्व में आने की संभावना है। जिलाधिकारी ने बताया कि कलेक्ट्रेट स्थित एकीकृत कमांड कन्ट्रोल रूम 24 घंटे क्रियाशील है, जिसमें मोबाइल नम्बर 7505389289, 7505395940 तथा दूरभाष संख्या 05832-266049, 05832-266050 संचालित हैं। जनपदवासी आवश्यकता पड़ने पर कंट्रोल रूम के नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights