मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

सक्रियता व गंभीरता से कार्य करें अधिकारी, रैंकिंग में लाएं सुधार

May 15, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं । जिलाधिकारी अवनीश राय ने विकास भवन सभागार में आहूत विकास, निर्माण, मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, पशुपालन विभाग, पोषण मिशन, संचारी रोग नियंत्रण अभियान के कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को सक्रियता व गंभीरता से कार्य करने व रैंकिंग में सुधार करने के लिए कहा, साथ ही मुख्य प्रदर्शन घटक (केपीआई) का विशेष ध्यान रखते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के कार्यों की जिला अनुश्रवण पुस्तिका के आधार पर समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि विभिन्न योजनाओं के क्रम में प्राप्त धनराशि का सदुपयोग सुनिश्चित करें। डीएम के संज्ञान में लाया गया कि मनरेगा के कार्यों में जनपद को ए प्लस रैंकिंग मिली है। डीएम ने 30 परिषदीय विद्यालयों में बाल मैत्री दिव्यांग शौचालय का निर्माण पूर्ण करने के लिए कहा। उन्होंने प्रेरणा एप पर परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण करने के लिए कहा। पोषण मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम ने निर्माणाधीन 18 तथा प्रत्येक ब्लॉक में बनाए जा रहे पांच-पांच मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करने के लिए खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने पोषण पुनर्वास केंद्र में अधिक से अधिक कुपोषित बच्चों का इलाज कराने के लिए कहा। संचारी रोग अभियान के कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि ब्लॉक स्तर पर संबंधित विभागीय अधिकारी माइक्रो प्लान बनाकर कार्य करें। अगला अभियान 01 जुलाई से प्रारंभ होगा। पशुपालन विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम ने अधिकारियों से कहा कि सड़क पर निराश्रित गोवंश नजर ना आए, उनको गो आश्रय स्थलों में संरक्षण दिया जाए तथा सहभागिता योजना में भी अधिक से अधिक गो सेवकों को निराश्रित गोवंशों को संरक्षण हेतु दिया जाए। शासन स्तर से उनको दी जाने वाली राशि में बढ़ोत्तरी भी की गई है। साथ ही लू के दृष्टिगत भी गो आश्रय स्थलों में समुचित व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाए। जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि पाइपलाइन बिछाने के लिए जो गड्ढे जल निगम विभाग द्वारा किए गए हैं उनको समय से भरा जाए ताकि आमजन को परेशानी ना हो। उन्होंने कहा कि हर घर जल अंतर्गत प्रमाणीकरण कार्यों में भी तेजी लाई जाए। जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति व जिला गंगा समिति की बैठक के दौरान सीडीओ ने जुलाई में प्रारम्भ होने वाले वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत प्राप्त लक्ष्य 5036340 को पूर्ण करने के सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को कार्ययोजना बनाने के लिए निर्देशित किया। वृक्षारोपण के लिए गढडा खुदान के कार्याें को समय से पूर्ण करने तथा वृहद वृक्षारोपण अभियान के लिए स्थल का चिन्हांकन करने हेतु वन विभाग को निर्देशित किया। सीडीओ ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कछला को निर्देशित किया कि कछला अन्तर्गत गंगा नदी में मोटरबोट का संचालन पूर्ण रूप से बंद कराया जाए। कछला गंगा नदी में केवल साधारण नाव का संचालन किया जाए। 05 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करते हुए सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर पूर्ण रूप से रोक लगाने हेतु कार्यवाही अमल में लाई जाए। 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार पाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 रामेश्वर मिश्रा सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights