मंत्री द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर अमर्यादित एवं अशोभनीय टिप्पणी करने के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से मध्य प्रदेश भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा हमारे देश की बेटी एवं भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में अमर्यादित एवं अशोभनीय टिप्पणी की गई थी जिसके विरोध में कलेक्ट्रेट स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क पर कांग्रेस जनों ने मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह मुर्दाबाद के जोरदार नारे लगाए और ऐसे मंत्री को तुरंत ही बर्खास्त किए जाने की मांग करी । जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने यह देश का देश-भारतीय नारी का और-सेना का अपमान है जिसको यह देश और देशवासी कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे ऐसे मंत्री को तुरंत ही बर्खास्त किया जाना चाहिए और उसे पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी महिलाओं का अपमान ना कर सके । महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने कहा की हमारी भारतीय संस्कृति और हमारे देश भारत की महिलाओं को पूरे विश्व में सम्मानजनक तरीके से देखा जाता है यह हमारे देश की नारी का ही नहीं हमारे देश की संस्कृति का भी घोर अपमान है जिसको कांग्रेस पार्टी और देश की महिलाएं कभी सहन नहीं कर पायेगी ऐसा बयान देने वाले मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह को तुरंत ही जेल भेजा जाना चाहिए। पूर्व महापौर प्रत्याशी गुरु जी डॉक्टर के बी त्रिपाठी ने कहा की मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह ने भारतीय सेवा की जांबाज अधिकारी का जो अपमान किया उसे आज पूरा देश हताश है हमारे देश की सेना का पूरे विश्व में साहस और वीरता के लिए एक अलग ही सम्मान है लेकिन मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह ने महिलाओं का ही नहीं इस देश की सेवा का भी अपमान किया है ऐसे लोगों को तुरंत ही जेल भेजा जाना चाहिए ।
उपस्थित कांग्रेस जनों में पूर्व शहर विधानसभा प्रत्याशी कृष्ण कांत शर्मा, सुबोध जौहरी , हेमेंद्र शर्मा एडवोकेट ,रविंद्र सहारा, डॉक्टर मेहंदी हसन ,रमेश श्रीवास्तव ,विनोद कुमार ,महेंद्र पाल ,योगेश जायसवाल , संजीव अग्रवाल , सुरेश वाल्मीकि ,मुकेश वाल्मीकि, तीर्थ मधुकर ,सतीश चंद्र ,आर बी सिंह ,डॉक्टर हरीश गंगवार, धीरज दीक्षित, राम भरोसे लाल मौसम ,मुजम्मिल हुसैन खान , लाइक खान, मोईद सिद्दीकी, देवेंद्र श्रीवास्तव , नजमी खान जोया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights