बरेली। वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉक्टर अरुण कुमार सक्सेना के बड़े भाई अनिल कुमार सक्सेना एडवोकेट ने आईएमए में ब्लड बैंक में पहुंचकर शानू काज़मी एवं गुरप्रीत सिंह की देश हित मे देश सम्मान मे किए हुए रक्तदान के लिया सराहना की हौसला अफजाई की, गुरप्रीत सिंह भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बृजक्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष है,शानू काज़मी सक्रीय सदस्य भाजपा पूर्व सदस्यता अभियान प्रभारी आंवला अल्पसंख्यक मोर्चा है शानू काज़मी मुस्लिम शिया समुदाय से है गुरप्रीत सिंह सिख समाज से दोनों ने कहा हमे गर्व है हमने अपने देश के सम्मान मे सेना के घायल जवानों के लिए रक्तदान किया ,शानू काज़मी ने कहा वतन से मोहब्बत ईमान का पहला हिस्सा है।