बिसौली। आज श्री देवराहा बाबा पब्लिक स्कूल में उल्लास उत्साह के वातावरण में सीबीएसई का परीक्षा परिणाम चर्चा का विषय बना रहा। विद्यालय के होनहार एवं मेधावी छात्रों के प्रतिफल ने बाकी विद्यार्थियों के लिए भी आशा उम्मीद एवं प्रयासों से सफलता के मूल मंत्र की प्रेरणा दी। कक्षा 10 की नमामी ने 96% अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया वत्सल अग्रवाल 95.8% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रहे ।वैभव ने 92.4% प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया ।राधिका 92% प्राप्त कर विद्यालय में चतुर्थ स्थान पर रहे एवं प्रियंक रस्तोगी तथा कशिका जैन 91.3% अंक प्राप्त कर विद्यालय में पंचम स्थान पर रहे ।अंत में प्रधानाचार्य. ललिता बत्रा एवं निर्देशक अखिलेश वार्ष्णेय सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।