मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

एमजेपी रोहिलखंड विश्वविद्यालय में व्यक्तित्व विकास पर प्रेरणादायी सत्र, श्रद्धा खंडेलवाल रहीं मुख्य वक्ता

May 14, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के शिक्षक शिक्षा संकाय में एक प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें सुप्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर एवं माइंडसेट कोच श्रद्धा खंडेलवाल को अतिथि वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने “व्यक्तित्व विकास एवं लॉ ऑफ अट्रैक्शन” विषय पर प्रभावशाली व्याख्यान प्रस्तुत किया।सत्र में श्रद्धा खंडेलवाल ने विद्यार्थियों को बताया कि कैसे वे अपनी आंतरिक क्षमताओं को पहचानकर जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। उन्होंने “लॉ ऑफ अट्रैक्शन” की अवधारणा को सरल और प्रभावशाली ढंग से समझाते हुए कहा कि जब हम अपने विचारों और भावनाओं को सकारात्मक दिशा में केंद्रित करते हैं, तो हम अपनी आकांक्षाओं को साकार करने की ओर बढ़ते हैं। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि स्वयं की अच्छाईयों को विकसित करना और बुराइयों पर विजय प्राप्त करना ही सच्चे व्यक्तित्व का निर्माण है।सत्र के दौरान एम एड के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी जिज्ञासाओं को व्यक्त किया। मुख्य वक्ता द्वारा विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर अत्यंत सहजता और संवेदनशीलता के साथ दिए, जिससे विद्यार्थियों को नई दृष्टि और प्रेरणा मिली।इस अवसर पर शिक्षा संकाय के विभागाध्यक्ष प्रो. संतोष अरोड़ा एवं प्रवक्ता डॉ. प्रतिभा सागर ने श्रद्धा खंडेलवाल का स्वागत किया तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की गरिमा को आगे बढ़ाते हुए खंडेलवाल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आर.के. सिंह, प्रवक्ता डॉ. शिव स्वरूप शर्मा, डॉ. कल्पना कटियार, डॉ. सविता सक्सेना, डॉ. नृपेन्द्र प्रताप तथा ले रचना की उपस्थिति भी सराहनीय रही। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने सत्र से मिली प्रेरणा को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया और उत्साहपूर्वक सकारात्मक फीडबैक दिया। यह आयोजन छात्रों के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights