मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

महिला आयोग की सदस्य ने महिलाओं की समस्याएं सुनी,अस्पताल और जेल का निरीक्षण किया

May 14, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। सदस्य राज्य महिला आयोग अवनी सिंह द्वारा महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने तथा महिलाओं की सुगमता के दृष्टिगत जनपद बदायूँ में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा हेतु महिला जनसुनवाई का आयोजन पी0डब्लू0डी गेस्ट हाउस में किया गया। जिसमें भूमि विवाद, अतिरिक्त विवाह, घरेलू हिंसा से सम्बन्धित सहित कुल 08 शिकायती पत्र जनसुवाई के दौरान प्राप्त हुये। मा0 सदस्य राज्य महिला आयोग अवनी सिंह द्वारा महिलाओं की समस्याओं को सुनकर निस्तारण व समस्याओं के समाधान किये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने ऊपर हो रहे किसी भी प्रकार के अत्याचार को बर्दाश्त न करें। महिला आयोग महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए उनके साथ खड़ा है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं से संबंधित शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक सुनते हुए गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित कराएं। जन सुनवाई के उपरान्त सदस्य द्वारा जिला महिला चिकित्सालय बदायूँ का निरीक्षण करते हुए महिलाओं से बातचीत की, अस्पताल का निरीक्षण किया गया जिसमें साफ-सफाई सही नहीं मिलने पर उसे दुरुस्त करने हेतु मुख्य चिकित्साधीक्षक को निर्देशित किया। तदोपरान्त सदस्य द्वारा जिला कारगार बदायूँ में महिला बैरक में महिला बंदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को जाना एवं उन्होंने बंदियों से विधिक सहायता की आवश्यता के बारे में भी पूछा। सदस्य द्वारा बताया गया कि महिला संबंधी किसी भी शिकायत को टोल फ्री नंबर 18001805220, वॉट्सएप नंबर 6306511708 अथवा ईमेल नचण्उंीपसंलवह/लंीववण्बवउ पर भी किया जा सकता है। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी प्रियंका, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार, नायब तहसीलदार सदर पूजा वर्मा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई, भाजपा नेत्री रजनी मिश्रा,वन स्टाप सेन्टर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला प्रोबेशन कार्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights