मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

चोरी के आभूषण , 2200 रुपए , 2 चोरी की मोटर साइकिल 2 शातिर चोर गिरफ्तार

May 14, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना बारादरी पुलिस टीम ने ऑपरेशन नाकाबंदी के तहत नाके पर चैकिंग के दौरान संजय नगर माधौबाडी से 2 अभियुक्तगण सलीम पुत्र अलीम निवासी हजियापुर थाना बारादरी , हिमाशु भाटिया पुत्र बब्लू जोशी निवासी एटीएम के सामने वाली गली मोहल्ला संजयनगर थाना बारादरी को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से चोरी के 2 जोडी सोने के टॉप्स व 2 सोने के हार, 2 अगूठी सोने की व 2 जोडी पायल चांदी की, 4 बिछुआ चांदी सामान की कुल कीमत 4 लाख 72 हजार रूपये , नगद 2200 रुपये तथा 2 चोरी की मोटरसाइकिले बरामद की गयी है। बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा बीएनएस में पंजीकृत किया गया है । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण से बरामद सोने चांदी के जेवरात व पैसा तथा 1 मोटरसाइकिल के सम्बन्ध में दिनांक 6 मई को थाना प्रेमनगर बरेली की रेखा सिंह पत्नी प्रदीप सिंह निवासी 61 डी गुप्ता आटा चक्की के पास इन्द्रानगर बरेली की सूचना पर थाना प्रेमनगर पर मुकदमा बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत है तथा एक मोटर साईकिल जिसे अभियुक्तों ने आरिश लॉन से चोरी किया है, के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है । गिरफ्तार शुदा अभियुक्तो के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पूछताछ पर बताया कि हम दोनो लोग नशे के आदी है। नशा करने के लिए जब पैसा नही मिलता है, तो छोटी मोटी चोरिया कर लेते थे। किन्तु उनसे काम नही चल पाता था तो तब हम लोगो ने बडी चोरी करने का फैसला किया और रेकी कर दिनांक 5 मई की रात्रि में प्रेमनगर इन्द्रा नगर कालोनी से एक घर में घुसकर रात में चोरी की थी तथा चोरी करने के बाद वही पास में खडी नई मोटरसाइकिल भी चुरा ली थी। आज चोरी किये गये सामान को बेचने के लिए पूरनपुर पीलीभीत जा रहे थे कि पुलिस ने पकड लिया। गिरफ्तारी करने बाली पुलिस में प्रनि धनन्जय कुमार पाण्डेय , उनि कुशलपाल सिंह चौकी प्रभारी मॉडल टाउन , हेका आशीष कुमार ,तेज सिहं , कांस्टेबल सिद्धान्त चौधरी , कांस्टेबल रामपाल सिंह मौजूद थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights