भारत-पाक युद्ध के बाद फखरुद्दीन का पाकिस्तान प्रेम आया सामने, पुलिस ने भेजा जेल

WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। भारत-पाक युद्ध के बाद एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। थाना फरीदपुर क्षेत्र के मेहतरपुर तिजासिंह निवासी फखरुद्दीन उर्फ डंपी ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी झंडे और पाकिस्तान आर्मी का वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह “पाकिस्तान जिंदाबाद” के नारे लगाते नजर आया। इस हरकत से इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और फखरुद्दीन को हिरासत में लिया। पुलिस पूछताछ के दौरान उसने “पाकिस्तान मुर्दाबाद” और “भारत माता की जय” के नारे लगवाकर देशभक्ति का पाठ पढ़ाया गया। बरेली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि देश विरोधी गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव मेहतरपुर तिजासिंह निवासी फखरुद्दीन उर्फ डंपी को पाकिस्तान के समर्थक में गिरफ्तार किया गया है। दरसल युवक ने पाकिस्तान के लिए प्रेम दर्शाते हुए पाकिस्तान जिंदाबाद लिखकर फेसबुक पर वीडियो शेयर कर दिया । जब मामले की शिकायत हिंदू संगठन के कार्यकर्ता हिमांशु पटेल ने बरेली पुलिस से लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की तो पुलिस ने एक्शन लेते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार करके जेल भेज रही है। यह मामला थाना फरीदपुर क्षेत्र के एक गांव का है , जहां फखरुद्दीन नाम के युवक ने फेसबुक पर देश विरोधी वीडियो बनाकर के शेयर कर दिया है और कैप्शन में पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा है। कुछ दिन पहले देवरनिया थाना क्षेत्र में भी एक युवक ने पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा था जिसके बाद आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था बरेली में इस तरह की घटना लगातार बढ़ती जा रही है जिसमें युवक लगातार पाकिस्तान के लिए प्रेम दिखा रहे हैं। वहीं एसपी ग्रामीण अंशिका वर्मा ने बताया कि फरीदपुर थाना क्षेत्र में देश विरोधी वीडियो वायरल हुआ। जिसके बाद सोशल मीडिया साइबर सेल ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की। आज आरोपी को धारा 351 (2) के तहत आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights