मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

प्रदेश साधारण सभा सदस्य बनी जिलाध्यक्ष प्रियंका शुक्ला

May 14, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। वर्तमान जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद बरेली प्रियंका शुक्ला को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश नेतृत्व द्वारा उत्तर प्रदेश की साधारण सभा/प्रतिनिधि सभा का सदस्य के रूप में चयन किया गया। जनपद की समस्त जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। जिलाध्यक्ष प्रियंका ने प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि संगठन के उनके प्रति जो विश्वास दिखाया है उस से और दृढ़ता और कर्मठता से कार्य करने की प्रेरणा मिली है।
विदित हो कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति एवं साधारण सभा की बैठक दिनांक 11 मई 2025 को सरस्वती विद्या मंदिर, सेक्टर-क्यू, अलीगंज, लखनऊ में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ निर्मला यादव ने की। बैठक में राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी महेंद्र कुमार का मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ। संचालन प्रदेश संयुक्त महामंत्री डॉ कमल कौशिक ने किया। बैठक में सदस्यता की समीक्षा एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही सभी संवर्गों की शिक्षक समस्याओं पर विचार-विमर्श कर समस्याओं के निराकरण की योजना बनाई गई। शुभकामनाएं देने वालों में जिला महामंत्री सुनील कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष परीक्षित गंगवार, महिला उपाध्यक्ष पारुल चंद्रा, संयुक्त महामंत्री ऊषा देवी, जिला मंत्री डॉ शिखा अग्रवाल आदि लोग शामिल रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights