बदायूं।।थाना हजरतपुर क्षेत्र के ग्राम चितरी के रहने वाले व्यक्ति शादाब ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम एकाउन्ट से देश विरोधी आपत्तिजनक पोस्ट शेयर की गयी थी जिसके विरुद्ध थाना हजरतपुर पर मुकदमा दर्ज किया गया।पुलिस ने अभियुक्त की गिरफ्तारी कर निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया कस्बा उसहैत के वार्ड नं० 06 के रहने वाले व्यक्ति रईस अहमद ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम एकाउन्ट से प्रधानमंत्री की फोटो को अभद्र रूप से एडिट कर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर की गयी थी जिसके विरुद्ध थाना उसहैत पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने अभियुक्त की गिरफ्तारी कर निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।औऱ जेल भेज दिया।