मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

भगवान बुद्ध का जीवन और उनकी शिक्षाएं मानवता के लिए एक अमूल्य उपहार हैं : शिवचरन

May 12, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । भगवान बुद्ध, जिन्हें गौतम बुद्ध या सिद्धार्थ गौतम के नाम से भी जाना जाता है, एक महान आध्यात्मिक गुरु, दार्शनिक और बौद्ध धर्म के संस्थापक थे। उनका जीवन और शिक्षाएं आज भी विश्व भर में लाखों लोगों को प्रेरित करती हैं।
उनकी जयंती के अवसर पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर पूरे प्रदेश के सपा मुख्यालयों पर आज कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस कड़ी में बरेली सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप की अध्यक्षता में एक विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसका संचालन महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने किया। इस अवसर पर भगवान बुद्ध के चित्र पर पार्टी नेताओं द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर हुई विचार गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा सिद्धार्थ गौतम का जन्म लगभग 563 ईसा पूर्व लुंबिनी (वर्तमान नेपाल) में शाक्य वंश के राजा शुद्धोधन और रानी मायादेवी के पुत्र के रूप में हुआ था। उनका बचपन और युवावस्था कपिलवस्तु के राजसी वैभव में बीती। 16 वर्ष की आयु में उनका विवाह यशोधरा से हुआ, और उनके एक पुत्र राहुल का जन्म हुआ। 29 वर्ष की आयु में, सिद्धार्थ ने संसार के दुखों जैसे बुढ़ापा, बीमारी और मृत्यु को देखकर गहन चिंतन किया। इस अनुभव ने उन्हें सत्य की खोज के लिए राजसी जीवन त्यागने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा भगवान बुद्ध का जीवन और उनकी शिक्षाएं मानवता के लिए एक अमूल्य उपहार हैं। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने कहा उनकी दी हुईं शिक्षाएं व्यक्ति को आत्म – जागरूकता, शांति और नैतिक जीवन की ओर ले जाती हैं। आज के तनावपूर्ण और अशांत विश्व में, बुद्ध का संदेश – करुणा, अहिंसा और मध्यम मार्ग और भी प्रासंगिक है। हिंसा न करना, चोरी न करना, झूठ न बोलना और नशे से दूरी उनकी कुछ मुख्य शिक्षायें हैं जिन पर चलकर व्यक्ति अपने जीवन को महान बना सकता है। विचार गोष्ठी में महानगर उपाध्यक्ष शेर सिंह गंगवार, ज़िला उपाध्यक्ष रविन्द्र यादव, महानगर उपाध्यक्ष राजेश मौर्य, बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोनकर व राष्ट्रीय महासचिव रणवीर सिंह जाटव, महानगर सचिव हरिओम प्रजापति, बाबर अली उर्फ़ डॉक्टर चाँद, जितेंद्र मुंडे, अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष असलम खान व महानगर अध्यक्ष मोहसिन खान, महिला सभा जिलाध्यक्ष स्मिता यादव, बाबा साहब वाहिनी के महानगर अध्यक्ष अमित गिहार, संदीप मौर्या, संजीव कश्यप, सम्राट अनुज मौर्या, राम सेवक प्रजापति, राजेश्वरी यादव, वरुण गिहार, रेहान अंसारी व मजदूर सभा महानगर अशफ़ाक़ चौधरी, अमर राठौर आदि प्रमुख सपाई मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights