बरेली। रविवार को फ्यूचर यूनिवर्सिटी एवं एक्सप्लोर ग्रुप द्वारा आयोजित एजुकेटर्स प्रीमियर लीग का उदघाटन मैच फ्यूचर यूनिवर्सिटी में एक्सप्लोर इलेवन और रॉयल चालक ब्लास्टर्स के बीच फर्स्ट स्लॉट में खेला गया। जिसमें एक्सप्लोर इलेवन के कप्तान आशीष च्यवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लेकर 190 रन का लक्ष्य निर्धारित किया। जवाब में अनिल भालोठिया किंकपटनी में आर सी बी ने 171 रन ही बना पाए और एक्सप्लोर इलेवन ने जीत हासिल की। एक्सप्लोर इलेवन की तरफ से उत्कर्ष ने 23 गेंदों में 79 रन बना कर मैन ऑफ द मैच हासिल किया। वहीं दूसरे स्लॉट में राइजिंग टाइटंस का मैच बरेली रोअरिंग राइडर्स के बीच खेला गया ।जिसमे पहले बल्लेबाजी करते हुए 167 रनो का लक्ष्य रखा।जवाब में बरेली रोअरिंग राइडर्स ने 11.5 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य क़ी प्राप्ति क़ी।और जीत अपने नाम दर्ज क़ी।जिसमे सौरभ पाठक ने सर्वाधिक 99 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार प्राप्त किया। इसमें फ्यूचर यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट से एम के सिंह, शुभम कौशिक और तंज़ीम आलम मौजूद रहे।