बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में वृद्धाश्रम में अंतरराष्ट्रीय मातृत्व दिवस पर वृद्धाश्रम की आठ प्रवासी माताओं को हार पहनाकर सम्मानित किया गया और उन्हीं से केक कटवाया गया। सभी माताओं के चेहरे खिल उठे उनके मन में अपनेपन का भाव जागृत हुआ। उन्होंने सोचा अब भी कोई इस जग अपना है जो हमारे लिए अपनेपन की सोच रखता है।उनके साथ भजन भी गाये गए। उनका चरण वन्दन भी किया। उनको उनकी पसंद की चीजें खिलाई गईं और जरूरत का सामान बांटा गया। हार्टमैन पुल के नीचे काशी वृद्ध आश्रम में मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने कहा कि वह हर दिवस और त्यौहार को वृद्धाश्रम में करके महत्वपूर्ण बनाते हैं और समाज को खुशियां बांटने का प्रयास करते हैं। कार्यक्रम में प्रो.राजेन्द्र भारती, प्रकाश चंद्र सक्सेना, अरुणा सिन्हा, कमल भारती, सुनील कुमार शर्मा, जितेंद्र सक्सेना, संध्या भाटिया वेदप्रकाश सक्सेना, किरन सक्सेना, आशा शुक्ला, कमल भाटिया, मीरा मोहन, सुधीर मोहन, रवि मोहन दलेला, रचना दलेला, बिपिन कुमार गर्ग, स्तुति, शिखर सहित अनेक लोगों ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की।