बरेली। जनपद में एक नए और अच्छी शिक्षा के लिए टेसमेंटो इंस्टीट्यूट का उद्घाटन वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार ने फीता काट कर किया। इस अवसर पर इंस्टीट्यूट पर हवन पूजन भी किया गया । तथा विशिष्ट अतिथि डाॅ सबीन हसन, मयंक महानगर प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, हरेंद्र अरोड़ा पार्षद , डॉ राजेश, विशाल मेहरोत्रा ,अर्जुन यादव आइडियल क्लासेस ,अतुल कुमार सक्सेना, तथा टेसमेंटो इंस्टीट्यूट पावर्ड बाय इंडियन यूथ डेवलपमेंट फाऊंडेशन के डायरेक्टर नमन सक्सेना डायरेक्टर टेसमेंटो ने बताया कि इंस्टीट्यूट पर पढ़ने आने बाले छात्र- छात्राओं को लगन और मेहनत से पढ़ाया जाएगा। तथा जो छात्र-छात्राएं गरीब तबके से उनको भी संस्थान द्वारा नि:शुल्क पढ़ाया जाएगा। यह संस्थान 1128 फर्स्ट फ्लोर नियर राम जानकी मंदिर जनकपुरी बरेली में छात्र – छात्राओं को सुविधा मिलेगी । तथा छात्र-छात्राएं शिवानी भारद्वाज, कीर्ति, करिश्मा, निशा, हर्षित, ललित, अनुराग, तारूषि आदि उपस्थित रहीं।