मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 23.3 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूं में कांग्रेसियों नेबमातृत्व दिवस पर आयरन लेडी इंदिरा गांधी को किया याद

May 11, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायू। कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस जनों ने मातृत्व दिवस के अवसर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में पर देश की पूर्व प्रधानमंत्री लेडी आयरन इंदिरा गांधी जी को याद कर उनको पुष्पांजलि अर्पित करते हुए एक गोष्ठी आयोजन किया। गोष्ठी में इंदिरा जी को याद करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा की आज पूरा देश इंदिरा जी को याद कर रहा है 1971 में जब इसी प्रकार भारत पाक युद्ध हो रहा था तत्कालीन विदेश मंत्री जी के पास अमेरिकी राष्ट्रपति निक्सन का फोन आता है उनसे कहा जाता है इंदिरा जी मेरा फोन नहीं उठा रही है परंतु पाकिस्तान के युद्ध में सहायता के लिए अमेरिका का सातवां बेड़ा आ चुका है जब इंदिरा जी को बताया गया तो उन्होंने कहा कि अमेरिका सातवां नहीं 70 मां बेड़ा भेज दे परंतु भारतीय सेवा ना रुकने वाली है ना डरने वाली है राष्ट्रपति और उनकी दूरदर्शिता और अडिग निर्णय से 93000 सैनिकों ने भारतीय सेना के सामने समर्पण किया और इंदिरा जी ने विश्व का भूगोल बदलकर एक देश बांग्लादेश स्थापना करवाई। आज मातृत्व दिवस पर इंदिरा मां आपको सलाम। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर ने कहा कि हम अपने सैन्यबलों के सगर्वित बहुत आभारी है उन्होंने सिंदूर ऑपरेशन द्वारा आतंकवादी के अधिकृत ठिकानों को ध्वस्त किया, उन्होंने कहा कि आश्चर्य तब हुआ जब अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा सीज फायर की घोषणा की गई जो कि उनका अधिकार नहीं था यह दोनों देशों के राजनयिक को मिलक फैसला लेना था। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जितेंद्र कश्यप ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी भारतीय सेना विश्व की एक मजबूत सेना के रूप में जानी जाती है और यह जब-जब युद्ध हुआ है भारतीय सेना ने प्रमाणित भी किया है आज हमारे नेता राहुल गांधी जी ने मांग की है कि संसद का विशेष अधिवेशन बुलाना चाहिए और युद्ध विराम और पहलगाम की घटना को लेकर चर्चा होना चाहिए।
गोष्टी को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुरेश राठौर अल्पसंख्यक कांग्रेस के सचिव जाविर जैदी, एससी एसटी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया, प्रदेश कांग्रेस किसान कांग्रेस के पूर्व सचिव गौरव राठौर पिछड़ा वर्ग के पूर्व अध्यक्ष मोरपाल प्रजापति, जिला युवा कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष अकबर अहमद डंपी ने भी संबोधित करते हुए इंदिरा जी को याद करते हुए कहा आज मातृत्व दिवस पर हम उनको दिल से सलाम करते हैं उनकी दूरदर्शिता थी कि उन्होंने ने विश्व का नक्शा बदल कर भारत देश को एक मजबूत देश बनाया। कार्यक्रम में उसावां ब्लाक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ओमवीर खटीक, शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष अकील अहमद बृजेश कुमार ,ओमेंद्र यादव, प्रमोद कुमार रविंद्र सिंह, देवेंद्र ,प्रेमपाल ,रईस अहमद शाहरुख जाफरी, प्रेम पाल सिंह आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights