संभल। तेज रफ्तार डंपर के चालक द्वारा ब्रेक लगाने से स्कूटी चालक कि मौत नया गांव गागन निवासी जितेंद्र शुक्ला सुबह 6.30बजे अपने घर से पिलखुवा को किसी काम से गए थे। रास्ते में डिडौली सीएनजी पंप के पास तेज र फ्तार रेत भरे डंपर चालक ने ब्रेक लगा दिए जिससे पीछे चल रहे स्कूटी से जितेंद्र शुक्ला टकरा गए और मौके पर ही मौत हो गई। डंपर चालक मौके से फरार हो गया और पुलिस ने डंपर और स्कूटी कब्जे में ले लिया है थाना डिडौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज अमरोहा पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। मृतक की पत्नी निर्वेश शुक्ला और दो बच्चे पुत्र विमल शुक्ला और पुत्री प्रेरणा शुक्ला का रो – रोकर बुरा हाल है।