बदायूं।।विद्या पब्लिक स्कूल में मदर्स डे का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर माताओं के सम्मान में विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किए।छात्रों ने गीत, नृत्य, नाटक और भाषण जैसी मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी स्कूल की प्रधानाचार्या दीपिका गुप्ता ने माताओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “माँ जीवन की पहली गुरु होती हैं। उनका योगदान अमूल्य है और हमें हर दिन उनका सम्मान करना चाहिए।”विद्यालय ने इस आयोजन के माध्यम से माताओं के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का एक अद्भुत अवसर प्रदान किया। इस प्रकार के आयोजन से छात्रों में मातृभक्ति और सम्मान की भावना को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम की सफलता के लिए विद्यालय के शिक्षकों और छात्रों ने कड़ी मेहनत की। इस आयोजन ने विद्यालय के छात्रों और शिक्षकों के बीच एकता और सहयोग की भावना को प्रदर्शित किया।