बदायूं। आज कैपिटल पब्लिक स्कूल में मदर्स डे का आयोजन बड़े उत्साह और उमंग से मनाय गया। इस अवसर पर सभी छात्रों ने माँ के प्रति अपने भावों को अपने अपने तरीके से प्रकट किया। विधालय की प्रधानाचार्य मीनू सिंह ने बच्चों को मदर्स डे के बारे में बताते हुए कहा कि मदर्स डे सभी माताओं का सम्मान और प्यार यह दिन है यह एक ऐसा दिन है जो हर साल माताओं का समर्पित होता है। यह दिन मई के महीने में दूसरे रविवार को मनाया जाता है। वैसे तो हम अपनी माँ के उपकारों को कभी भूल नहीं सकते लेकिन यह दिन माताओं के प्रति हमारे प्यार, सम्मान और आभार को प्रकट करने का खास मौका है। इस अवसर पर विद्यालय में कई गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें नन्हें मुन्ने छात्रों ने नृत्य गीत गायन, कविताएँ आदि की शानदार प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। बड़े बच्चों ने कार्ड, फोटो फेम, गुलदस्ते और चार्ट बनाकर भी के प्रति अपने प्रेम को प्रदर्शित किया। विद्यालय की शिक्षिका मानसी शर्मा ने एक गीत प्रस्तुत किया । अन्त में प्रधानाचार्य मीनू सिंह ने बच्चों को बताया कि माँ एक ऐसा शब्द होता है जिसमें पूरा ब्रहांड समाहित है वह बच्चे की प्रथम गुरू होती है, जो उसे इस दुनिया में जीवन जीने की कला सिखाती है। माँ की ममता, त्याग, प्रेम और बलिदान की किसी से भी तुलना की नहीं की जा सकती। मनुष्य को इस अनमोल रिश्ते का सम्मान जीवन क अंतिम पल तक करना चाहिए । अंत में प्रथानाचार्य ने सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर ममता सक्सेना, रश्मि जुनेजा, अमित जौहरी पूनम यादव, रूपा सक्सेना, प्रियंका भटनागर, दिव्या सिंह, दीक्षा यादव मानसी, कुमकुम, दीक्षा कश्यप, आदि का योगदान सराहनीय रहा।