मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 26.2 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

फतेहगंज पश्चिमी में रोडवेज बस स्टैंड की हुई ओपनिंग, लोगों में खुशी की लहर

May 10, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

फतेहगंज पश्चिमी- शनिवार को कस्बे में रोडवेज बस स्टैंड की हुई ओपनिंग लोगों में खुशी की लहर इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। सांसद छत्रपाल गंगवार विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा ने फीता काटकर व नारियल फोड़कर बस स्टैंड का उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार व विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्रवासियों की रोडवेज बस स्टैंड की मांग थी जिसको अब पूरा कर दिया गया है। यह बस स्टैंड न सिर्फ यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा देगा बल्कि क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी गति देगा स्थानीय लोगों ने विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बस स्टैंड फतेहगंज पश्चिमी को जिले से और बेहतर तरीके से जोड़ने में मदद करेगा। स्टेशन रोड पर बने रोडवेज के बस अड्डे से रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो गया। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी ने बताया कि बस अड़े का निर्माण 20 मई 2022 में शुरू हुआ था। बस अड्डे से बसों का संचालन होने से लोगो का काफी राहत मिलेगी। बस अड़े का लोकार्पण न होने की वजह से लोगो को इसका लाभ नही मिल पा रहा था। बरेली से दिल्ली, हरिद्वार, मुरादाबाद को जाने वाली बरेली डिपों, रूहेलखण्ड डिपों की बसें कस्बे में नहीं जाती बाईपास से होकर निकल जाती थी। चालक बाईपास पर ही फतेहगंज पश्चिमी की सवारियों को बस में बैठाते व उतारते थें अब लोगों को बड़ी राहत मिलेगी इस दौरान सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा, भाजपा जिलाअध्यक्ष सोमपाल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, आशीष अग्रवाल, संजय चौहान, ब्लॉक प्रमुख सतेन्द्र यादव, गोपाल कृष्ण गंगवार, सभासद आमोद सिंह, प्रदीप गुप्ता, प्रेम कोरी, कन्हैया लाल, शंशाक अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा, पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता, ठाकुर अमित सिंह, असद अंसारी आदि तमाम लोग मौजूद रहें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights