जनसेवा टीम के अध्यक्ष समाजसेवी पम्मी ख़ाँ वारसी ने कहा कि भारत ने अपनी शर्तो पर सीजफायर युद्धविराम करके एक बार फिर दुनियाभर को बेहतरीन पैग़ाम दिया,अब पाकिस्तान को भी अच्छे पड़ोसी होने का सबूत देना होगा,और हमारे भारत को बुरी नज़र से ना देखे एवं आतंकवाद को पूरी तरह से खत्म करें, अपने देशवासियों को भारत जैसी गंगा जमनी तहज़ीब की सीख दे, हर पड़ोसी का कर्त्तव्य होता है कि सुख दुःख में साथ रहे न की पड़ोसी के यहाँ अशान्ति फैलाये,पाकिस्तान को आपरेशन सिन्दूर से सबक लेकर अपने मे सुधार लाने की ज़रूरत है,अमन से ही देश उन्नति की ओर बढ़ता है।चैन से रहो और चैन से रहने दो इसमे ही भलाई है,अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी अच्छा सन्देश दिया है,भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और भारतीय सेना ने देश के दुश्मनों को जो जवाब दिया है उस जवाब को दुश्मन हमेशा याद रखेगा भविष्य में भारत मे कोई भी दहशतगर्द दहशतगर्दी फैलाने की हिम्मत नही करेगा।