मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 26.2 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूं में कांग्रेस ने भारतीय सेना के सम्मान में निकाला जय हिंद मार्च, वीरगति प्राप्त सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

May 10, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।कांग्रेस जनों ने जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह एवं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर के नेतृत्व में प्राइवेट बस स्टैंड से रोडवेज चौराहा होते हुए परशुराम चौक होकर कांग्रेस कार्यालय तक जय हिंद मार्ग निकाला गया,जिसमें हिंदुस्तान जिंदाबाद भारतीय सेना जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के गगन बेदी नारे लगाए गए। परशुराम चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय पर भारत के जो पांच जवान जम्मू बॉर्डर पर शहीद हुए हैं उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर और उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई, श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि जम्मू में देश के बॉर्डर पर जो हमारे पांच सैनिक वीरगति को प्राप्त हुए हैं उनकी शहादत पूरा देश कभी नहीं भूल पाएगा, उन्होंने कहा आज हम लोग अगर रात को घरों में चैन से सो पाते हैं उसका कारण केवल हमारे भारतीय सैनिक हैं जो बॉर्डर पर दिन रात जागकर हमारी सुरक्षा के लिए अपनी जान की वगैर परवाह के मुस्तैदी से बॉर्डर पर खड़े रहते हैं हम भारतीय सेना और सैनिकों का दिल की गहराइयों से श्रद्धा से आभार प्रकट करते हैं। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर ने कहा कि आज देश में हम लोगों का कर्तव्य है कि हम देश की सेवा का मनोबल बढ़ाये और इसी उद्देश्य से आज कांग्रेस जनों ने हिंद मार्च का आयोजन किया। श्रद्धांजलि सभा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जितेंद्र कश्यप, पूर्व शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष असरार अहमद ,उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह राठौर ,उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी किसान कांग्रेस के पूर्व सचिव गौरव सिंह राठौर ने भी वीरगति प्राप्त सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कांग्रेस देश की सुरक्षा के लिए भारत की सेना के साथ खड़ी है और उनके हर निर्णय के लिए श्रद्धा के अनुसार आभारी है। जय हिंद मार्च और श्रद्धांजलि सभा में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव वीरपाल सिंह यादव, अवधेश श्रीवास्तव, असलम अली ,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अशोक कश्यप, शहाबुद्दी,न मोहम्मद अली श्रीपाल, महेंद्र पाल, विनोद शर्मा शराफत हुसैन, आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights