तिरुपति मंदिर पहुंचीं सामंथा रुथ, डेटिंग की खबरों के बीच ये निर्देशक भी साथ दिखा

download (7)
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

साउथ एक्ट्रेस सामंथा रूथ की नागा चैतन्य से शादी टूट गई, इनका तलाक हुए लंबा वक्त गुजर गया है। नागा चैतन्य ने शोभिता धुलिपाला से शादी कर ली है। अब सामंथा भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रही हैं। एक डायरेक्टर के साथ उनकी डेटिंग की खबरें सामने आ रही हैं। इस डायरेक्टर के साथ सामंथा को तिरुपति मंदिर में भी देखा गया है। सामंथा रूथ का तिरुपति पहुंचने वाला एक वीडियाे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह गुलाबी रंग का सूट पहने नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का लुक काफी सिंपल दिखा। जिसे फैंस ने सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया। वायरल वीडियो में सामंथा रूथ के साथ डायरेक्टर राज निदिमोरु भी नजर आए। वह कई मौकों पर एक्ट्रेस के साथ नजर आ चुके हैं। इनकी डेटिंग की खबरों ने इसकी कारण से जोर पकड़ा है। राज निदिमोरु के साथ सामंथा ने एक सीरीज ‘सिटाडेल हनी बनी’ में काम किया। इस सीरीज को राज ने डीके साथ मिलकर बनाया था। सीरीज में वरुण धवन ने भी एक अहम किरदार निभाया था। एक्टिंग करने के अलावा अब सामंथा रूथ ने बतौर प्रोड्यूसर भी करियर शुरू कर दिया है। अपने प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म की घोषणा भी एक्ट्रेस ने हाल ही में की है। इसके अलावा वह एक सीरीज ‘रक्त-ब्रह्मांड’ में भी नजर आएंगी। इस सीरीज को लेकर एक्ट्रेस काफी एक्साइटेड हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights