मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 25.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मयंक गोयल के नेतृत्व में गूंज पड़ा भाजपा का ‘गांव चलो, वार्ड चलो’ अभियान

April 17, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी गाजियाबाद महानगर द्वारा चलाए जा रहे ‘गांव चलो, वार्ड चलो’ अभियान ने महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में गति के साथ कार्य को अंजाम मिला है। जनप्रतिनिधियों, महानगर पदाधिकारियों, भाजपा नेता, मंडल एवं वार्ड स्तर के संगठन पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने मिलकर इस अभियान को गांव-गांव, वार्ड-वार्ड पहुंचाने में पूरी ताकत झोंक दी। जनसंपर्क में जोश और ऊर्जा का स्पष्ट आभास कार्यकर्ताओं में ही नहीं आम जन मानस में भी मिला है। देहात क्षेत्र के मंडल, शहर क्षेत्र के मंडल सभी में लगाए गए अभियान प्रमुख प्रभारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार के 8 साल बेमिसाल के पत्रक घर घर बांटकर संगठन के अपेक्षित सभी कार्यों को बखूबी अंजाम दिया। मुरादनगर देहात मंडल के सैंतली गांव में विधायक अजीत पाल त्यागी ने प्रवास किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार के गौरवशाली 8 वर्षों के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों को ग्रामीणों के समक्ष साझा किया और बताया कि कैसे डबल इंजन की सरकार ने हर वर्ग के जीवन को बेहतर बनाने का कार्य किया है। अभियान के अंतर्गत घर-घर संपर्क, मंदिरों एवं महापुरुषों की प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान, चौपालों का आयोजन, लाभार्थियों से संवाद, बूथ समितियों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उन्हें सम्मान पटका पहनाकर सम्मानित किया जा रहा है। साथ ही “8 साल डबल इंजन की बेमिसाल सरकार” विषयक पत्रक के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जा रही है। अभियान के माध्यम से गांवों व वार्डों में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मिले लाभ की फील गुड भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिल रही है। कार्यकर्ताओं में भी जबरदस्त उत्साह और ऊर्जा का संचार हो रहा है, जो आने वाले समय में संगठन को और मजबूत बनाएगा। मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया प्रदेश की रिपोर्टिंग के अनुसार गाजियाबाद संगठन के कार्यकर्ताओं की तल्लीनता और समर्पण ने महानगर स्तर पर किए गए कार्यों में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया है। जिसका श्रेय महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल सहित सभी जनप्रतिनिधियों , नेताओं, समर्पित कार्यकर्ताओं को जाता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

मोहित त्यागी

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights