मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

जिला कांग्रेस कार्यालय पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष व शहर अध्यक्ष का स्वागत किया

March 21, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय परशुराम चौक बदायूं पर नवनियुक्त जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजीत यादव एवं शहर कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष मुन्नालाल सागर का कांग्रेसियों ने माला पहनाकर एवं एक दूसरे मिष्ठान खिलाकर बधाई देते हुए स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि हाई कमान ने जो निर्णय लिया है एक कांग्रेस का सिपाही होने का नाते इस फैसले को स्वीकार करते हुए मैं विश्वास चलाता हूं कि जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के दोनों नवनियुक्त अध्यक्षों को पूरी ऊर्जा के साथ सहयोग करूंगा । उन्होंने कहा कि मैं 1990 में युवा कांग्रेस का अध्यक्ष बना और 2001 तक जिला युवा कांग्रेस का अध्यक्ष रहा उसके बाद 2001 से लेकर 2025 तक 19 साल जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के रूप में मैंने काम किया पद पर रहते हुए अगर मुझसे किसी साथी के भेदभाव या गलती हुई है तो मैं क्षमा प्रार्थी हूं और आपको विश्वास दिलाता ल हूं कि हमेशा मैं कार्यकर्ताओं के बीच में रहा हूं हमेशा कार्यकर्ताओं के बीच में रहूंगा। इस अवसर पर पदाधिकारीयों को संबोधित करते हुए नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि हाई कमान ने जो भरोसा मुझ पर किया है उसे पूरा करने का प्रयास करूंगा और सबको साथ लेकर चलूंगा। शहर कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष पूर्व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य मुन्ना लाल सागर ने कहा की मैंने कांग्रेस पार्टी को सालों अपनी मेहनत से सींचा है और आगे भी पार्टी ने जो मुझे दायित्व दिया है उसको स्वीकार करते हुए पार्टी की पूर्ण सेवा भाव से कार्य करूंगा। स्वागत सभा में युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव ने बधाई देते हुए कहा कि युवा कांग्रेस पूरी तरीके से जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के साथ मजबूती से खड़ी होगी। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सलारपुर के अध्यक्ष मोरध्वज राजपूत, जगत ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सोनपाल सिंह नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बिल्सी के अध्यक्ष सद्दाम हुसैन, ब्लॉक सहसवान के अध्यक्ष रामपाल सिंह यादव ,युवा विधानसभा अध्यक्ष सहसवान हरवीर सिंह यादव, सेवा दल के प्रदेश सचिव बाबू चौधरी, शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष रफत अली खान उर्फ अन्ना भाई जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष मोरपाल प्रजापति रमेश कुमार , नरेश पाल, दिनेश सिंह, मुजीब अहमद आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे । स्वागत सभा का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुरेश राठौर ने किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights