मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफ़ाक सकलैनी, महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा का हुआ जोरदार स्वागत

March 21, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफ़ाक सकलैनी और महानगर कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा दोपहर रामपुर गार्डन धनवंतरी तोमर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर पहुंचे जहां पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा को दोबारा जिला अध्यक्ष बनने पर एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा को बनाए जाने पर प्रदेश नेतृत्व और राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट किया। जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफ़ाक सकलैनी ने कहा की सबसे पहले मैं राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं और शीघ्र ही नई कार्यकारणी का गठन किया जाएगा सभी को साथ में लेकर चला जाएगा घर बैठे कांग्रेस जनों को घर से बाहर सम्मान सहित निकाला जाएगा और घर-घर जाकर कुंडी बजाकर लोगों से मुलाकात कर कांग्रेस की नीतियों का प्रचार प्रसार किया जाएगा उन्होने कहा कि यह सब कार्यकर्ताओं की मेहनत और लगन का परिणाम है जो कि दोबारा से मुझे यह जिम्मेदारी दी गई है शीघ्र ही विधानसभाओं, तहसीलों और ब्लाको का दौरा किया जाएगा और बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार किया जाएगा। महानगर कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने भी राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा की मुझे एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है जिसको मैं पूरी ईमानदारी के साथ पूरा करूंगा महानगर में कांग्रेस का संगठन बनाया जाएगा जो दिखाई भी देगा वार्डो के अध्यक्षों के साथ-साथ वार्ड की कमेटियों का भी गठन किया जाएगा सभी वरिष्ठ कांग्रेस जनों को साथ में लेकर विचार विमर्श कर संगठन का विस्तार किया जायेगा सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बहुत-बहुत आभार। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता गुरु जी डॉ के बी त्रिपाठी ने कहा कि दोनों नवनियुक्त जिला एवं महानगर अध्यक्षों को बहुत-बहुत बधाई कार्यकर्ता नए जोश के साथ संगठन के कार्यो में लगेंगे और वार्डो से लेकर ब्लाको तक कांग्रेस का संगठन मजबूती के साथ खड़ा किया जाएगा ! स्वागत के दौरान जिया उर रहमान, कमरुद्दीन सैफी, सोनू लाल, सुरेश दिवाकर, डा मो हफीज खा,सतीश मेहता, विनोद कुमार, नजमी खान जोया, उल्फत सिंह कठेरिया, धीरज मधुकर, सतीश चन्द्रा, तीरथ मधुकर, युसूफ नन्हें, रियाजुल प्ररधान , अनुज राठौर आदि काग्रेस जन उपस्थित रहें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights