बरेली । पूर्व सांसद फूलन देवी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले डॉक्टर आशीष द्विवेदी पर कार्रवाई की मांग करते हुए फूलन जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राम निवास कश्यप और जन सेवा सहायक पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मिश्री लाल राजपूत के नेतृत में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। रामनिवास कश्यप और मिश्री लाल राजपूत ने कहा कि सोशल मीडिया एक्स पर डॉक्टर आशीष द्विवेदी ने पूर्व सांसद स्वर्गीय फूलन देवी को भद्दी गाली और अभद्र टिपण्णी का प्रयोग किया गया। उनके लिए प्रयोग किये गए अपशब्दों को बोलने से देश व प्रदेश में बसने वाले मछुआ समाज जैसे कश्यप , निषाद , मल्लाह , बिंध , कहार , धीमर, रेखवार , बाथम , तुरेया , मझवार समेत कई वंचित व पिछड़ी जातियों व महिलाओं में अत्यंत आक्रोश है फूलन जनता पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है । हम मांग करते हैं कि एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए । ज्ञापन देने वालों में सभासद सन्तोष कश्यप , जनसेवा सहायक पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मिश्री लाल राजपूत , फूलन जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष रामनिवास कश्यप , किरन यादव, किरन देवी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।