मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 26.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

केंद्र स्तर पर दो सार्वजनिक हितार्थ सुविधा के मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ता का पगड़ी पहनाकर खुशी जाहिर की

March 19, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सर्व समाज जागरूकता अभियान (भारत) के राष्ट्रीय संयोजक कवि माधव मिश्र (सामाजिक कार्यकर्ता) के द्वारा गरीबों के इलाज को दिए गए प्रस्ताव (आयुष्मान भारत योजना)से देश भर में लाखों लोगों को जिंदगी की सांसे मिल रही हैं। इसके लिए जिला कार्यालय 155 आवास विकास बदायूं पर हर्ष व्यक्त किया माधव मिश्र को संयुक्त रूप से पगड़ी पहनाकर खुशी का इजहार किया तथा मिठाई वितरण किया गया। दोनों संगठनों के मीडिया प्रभारी इंजीनियर प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री माननीय जे पी नड्डा के द्वारा कल दिनांक 18/3/2025 को भारत की संसद में (लोकसभा) जानकारी दी गई कि आयुष्मान योजना के तहत 68 लाख से अधिक कैंसर मरीजों का इलाज कराया गया है। अबतक मरीजों के इलाज में तेरह हजार करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। इस स्वास्थ्य योजना का लाभ 75 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को लाभ मिला है। राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि माधव मिश्र द्वारा गरीबों के इलाज के लिए 2016 में प्रस्ताव दिया गया। जब शहर चंदौसी के संजीवनी पैलेस में 7 जून 2016 को भारत के उस समय के गृह राज्य मंत्री किरण रिज्जू एवं भारी उद्योग मंत्री अनन्त गीते पधारे थे। भारत सरकार के दो वर्ष कार्यकाल पूरा होने पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पूरे भारत में मंत्रियों एवं संसद सदस्यों को क्षेत्रों में भेजा था कि देश के सभी सामाजिक क्षेत्रों में कार्य करने वालों के द्वारा दिए गए प्रस्तावों में से एक प्रस्ताव माना जाएगा और उसे देश हित में पंद्रह अगस्त 2016 को लाल किले से घोषित कर योजना के रूप मे लागू किया जाएगा। इस कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के अधिवक्ता संघ, व्यापारी संघ को बुलाया गया था। जब कवि माधव मिश्र द्वारा प्रस्ताव रखने का नंबर आया तब कवि माधव मिश्र द्वारा दोनों केंद्रीय मंत्री को बताया गया कि कैंसर से लेकर गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीज़ इलाज कराने को मुझ से संपर्क करते हैं तब मैं जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क करता हूं उनका उत्तर होता है कि गरीब मरीजों के इलाज के लिए सरकारी कोई योजना नहीं है। मैं अपने संसाधनों से ही गरीब मरीजों का इलाज कराता हूं तथा अभी तक मैं एक हजार से अधिक गरीब मरीजों के इलाज में मदद कर चुका हूं मेरे पास इस समय भी कैंसर एवं अन्य बीमारियों से पीड़ित गरीब मरीज हैं जिनका इलाज कराने में मेरी पेंशन का भी इस्तेमाल होता है। श्री मिश्र द्वारा दिए गए प्रस्ताव को गृह राज्य मंत्री श्री किरण रिज्जू द्वारा माननीय प्रधानमंत्री जी की बैठक में रखा गया और 15अगस्त 2016को एक लाख से गरीबों के इलाज को आयुष्मान भारत योजना मिली जिसे 2019में पांच लाख से शुरू कर दिया गया था। यह सब कवि माधव मिश्र की निस्वार्थ सेवाओं तथा “मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है” मानकर कार्य करने का परिणाम है। श्री मिश्र गरीब मरीजों के केवल हजारों में ही इलाज करा पाता लेकिन 68 लाख कैंसर पीड़ितों का आयुष्मान योजना से इलाज होना हम सभी को खुशी प्रदान कर रहा है। कवि माधव मिश्र के द्वारा देश में दो योजनाओं को लागू करने के लिए एक “आर्थिक आधार पर आरक्षण” के लिए संघर्ष किया गया वहीं दूसरे गरीबों के इलाज के लिए प्रस्ताव दिया गया। “आर्थिक आधार पर आरक्षण” भी २०१९ में दस प्रतिशत के साथ लागू हुई जिसे माननीय सुप्रीम कोर्ट ने भी मान्यता दी थी। हम सब ने उस समय राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि माधव मिश्र को पगड़ी पहना कर तथा शाल उड़ाकर सम्मानित किया था। हमें उनकी सर्व समाज के गरीबों की सेवा करने पर गर्व है। उन्होंने आज तक किसी पदाधिकारी से चंदा नहीं लिया अपने संसाधनों से सेवा करते हुए सैकड़ों के गुटखा, सिगरेट, शराब भी टॉफी के द्वारा छुड़वाई है। ऐसे ईमानदार समाजसेवी कवि माधव मिश्र के द्वारा किए गए कार्यों पर हम सभी खुशी व्यक्त करते हैं। अध्यक्षता करते हुए पूर्व प्रधानाचार्य देवेश मिश्र, जिला अध्यक्ष ब्राह्मण महिला महासभा एवं सर्व समाज जागरूकता अभियान भारत (महिला विंग) रानी शर्मा, सर्व समाज जागरूकता अभियान के जिला संयोजक पूर्व कर्मचारी नेता मोहन स्वरूप गुप्ता,ब्रजेश चौहान,अनिल मिश्रा, नितिन तिवारी आदि ने उक्त सुबिधाओं प्रकाश डालते हुए विचार व्यक्त करते हुए हर्ष जताया। हर्ष व्यक्त करने वालों में प्रशांत गौड़, चुनमुन पाण्डेय ,अतुल गुप्ता,मुनीश गुप्ता,राजा, रजनीश साँखधार मोनू,सचिन आदि उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights