कार्यकर्ता नेता की पूंजी है इसे संजोकर रखना है – सतेन्द्र शिशौदिया

WhatsApp Image 2025-03-19 at 16.58.17
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर गाजियाबाद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मयंक गोयल के प्रथम आगमन एवं पद भार ग्रहण समारोह का आयोजन 19 मार्च को भाजपा महानगर गाजियाबाद मुख्यालय, नेहरू नगर में किया गया। इस अवसर पर 11 ब्राह्मण के मंत्रोपचार के साथ हवन एवं पूजा-अर्चना की गई। सभी आगंतुकों का स्वागत पटका पहनाकर किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया ने विधिवत रूप से मयंक गोयल को पदभार ग्रहण कराया। मयंक गोयल ने क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया का शॉल ओढ़ाकर स्वागत अभिनंदन किया तथा साथ ही सभी जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठों का स्वागत करते हुए आशीर्वाद लिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

समारोह में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए नव निर्वाचित अध्यक्ष मयंक गोयल को आशीष वचन दिए।

इस अवसर पर सत्येंद्र सिसोदिया, अध्यक्ष, भाजपा पश्चिम उत्तर प्रदेश ने कहा कि –

“भारतीय जनता पार्टी में संगठन की शक्ति से ही कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन होता है। मयंक गोयल का अनुभव और समर्पण संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक होगा। मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में भाजपा महानगर गाजियाबाद और अधिक प्रभावी भूमिका निभाएगी और संगठन को मजबूती मिलेगी।

कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने कहा भाजपा संगठन एक कार्यकर्ता परिवार के रूप में काम करता है यहां कार्यकर्ता की ही ताजपोशी होती है अन्य दलों की तरह परिवारिक व्यक्ति विशेष की नहीं। नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष बने मयंक गोयल की पहचान भाजपा में समर्पित एवं निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में है। निश्चित रूप से वे अपने नेतृत्व में संगठन के सभी आयामों में गाजियाबाद संगठन की अव्वल दर्जे की पहचान स्थापित करेंगे।

राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल ने कहा –

“भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और नेतृत्व का मजबूत होना बहुत जरूरी है। मयंक गोयल एक कर्मठ कार्यकर्ता और कुशल संगठनकर्ता हैं। उनके नेतृत्व में गाजियाबाद संगठन और अधिक प्रभावशाली बनेगा। मैं उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देता हूं।”

संजीव शर्मा, सदर विधायक एवं निवर्तमान महानगर अध्यक्ष ने कहा –

“मैंने खुद महानगर अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है, और मुझे पता है कि यह पद संगठन के लिए कितना महत्वपूर्ण होता है। नव निर्वाचित अध्यक्ष मयंक गोयल अपनी कार्यशैली और अनुभव से इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। उनके नेतृत्व में भाजपा गाजियाबाद में और अधिक मजबूत होगी और संगठन का विस्तार होगा।”

अजीत पाल त्यागी, विधायक, मुरादनगर ने कहा –

“गाजियाबाद महानगर भाजपा के नए अध्यक्ष के रूप में मयंक गोयल जी की नियुक्ति पार्टी के लिए एक सकारात्मक निर्णय है। उनके संगठनात्मक कौशल और पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा से भाजपा को और अधिक मजबूती मिलेगी। मैं उनके सफल कार्यकाल की कामना करता हूं।”

पूर्व महानगर अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी अशोक मोंगा ने मयंक गोयल को महानगर अध्यक्ष का पद भार ग्रहण करने पर बधाई देते हुए कहा कि इनके नेतृत्व में संगठन निश्चित तौर पर नए कीर्तिमान स्थापित करने का मुकाम हासिल करेगा।
मयंक ने बाल्यकाल से अनुशासन का पाठ पढ़ते हुए संगठन की कार्यकुशलता को अपने जीवन में उतारा है।

आशु वर्मा, पूर्व मेयर, गाजियाबाद ने कहा –

“भाजपा का मूल मंत्र संगठन और सेवा है, और मयंक गोयल इस पर पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। गाजियाबाद में भाजपा संगठन पहले से ही मजबूत है, और अब उनके नेतृत्व में यह और अधिक प्रभावशाली बनेगा। मुझे विश्वास है कि वह कार्यकर्ताओं को एकजुट रखते हुए संगठन को नई दिशा देंगे।”

पूर्व महापौर आशा शर्मा ने अपने संबोधन में मयंक गोयल के द्वारा नया कार्यभार संभालने पर पूर्ण विश्वास जताया कि वे परिवार के सभी सदस्यों को साथ लेकर संगठन नेतृत्व का कार्य करते हुए कोई रूठे ना कोई छुटे ना के सिद्धांत पर आगे बढ़ते हुए कार्य करेंगे।

इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मयंक गोयल को भाजपा महानगर गाजियाबाद के अध्यक्ष पद की नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में संगठन को और अधिक सशक्त करने का संकल्प लिया।

इस दौरान बलदेव राज शर्मा, महापौर सुनीता दयाल, जगदीश साधना, पूर्व सांसद डॉक्टर रमेश चंद तोमर, पूर्व विधायक कृष्ण वीर सिरोही, पूर्व महापौर आशा शर्मा, पूर्व राज्य सभा सांसद अनिल अग्रवाल, कृषक समाज नेता कृष्ण वीर चौधरी, सरदार एसपी सिंह, डॉक्टर वीरेश्वर त्यागी, प्रदीप चौधरी, रनिता सिंह, प्रीति चंद्रा, गोपाल अग्रवाल, बॉबी त्यागी, राजेश सिंह, संजीव गुप्ता, इंदु जौहरी, धीरज शर्मा, संजय झा, गुंजन शर्मा, संजय कांत शर्मा, संजय रावत, संजीव चौधरी, दिवाकर सिंघल,सुरेन्द्र नागर, संदीप वर्मा, गौरव चोपड़ा, अश्वनी शर्मा, अमित भारद्वाज, उदिता त्यागी, रेनू चंदेला, भक्ति सिंह, प्रिया प्रियदर्शिनी, मीना भंडारी, पूनम कौशिक, अमृता सिंह, अनीता शर्मा, शीतल चौधरी, पूनम सिंह, अमर दत्त शर्मा, मानसिंह गोस्वामी, सच्चिदानंद शर्मा, राजेन्द्र त्यागी, अनिल स्वामी, डीएन सिंह, राजेश्वर प्रसाद, ब्लॉक प्रमुख राजीव त्यागी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

मोहित त्यागी
स्वतंत्र पत्रकार

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights