मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

लगातार 5 वर्षो से महानगर अध्यक्ष पद पर काम करते हुए शमीम खाँ सुल्तानी ने बनाया रिकार्ड

March 17, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। सपा को महानगर अध्यक्ष पद पर मनोनीत होकर 5 वर्षों से अनवरत जिम्मेदारी संभाले हुए शमीम खां सुल्तानी ने सबसे अधिक समय तक पद पर निरंतर बने रहनें का अनूठा कीर्तिमान बना लिया है। पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल शमीम खाँ सुल्तानी संगठन पर अपनी मजबूत पकड़ और संगठन हेतु लगातार सक्रिय रहकर काम करने की अपनी क्षमता एवं कुशलता की बदौलत वे पिछले 5 वर्षों से इस पद पर काबिज़ हैं। पूर्ववर्ती महानगर अध्यक्ष के रूप में अगर बात की जाए तो पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद 6 बार इस पद पर आसीन हुए किन्तु उनका कार्यकाल कभी 2 – 3 वर्षों से अधिक का नहीं रह पाया, वहीं पूर्व डिप्टी मेयर रहे मरहूम डॉ मोहम्मद खालिद जरूर लगभग पौने चार वर्षों तक महानगर अध्यक्ष रहे थे। मनोनयन के बाद पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने पूरी ताकत के साथ जुटे शमीम खाँ सुल्तानी के नेतृत्व में पार्टी प्रत्येक प्रदर्शन तथा अभियान में नए कीर्तिमान रचे। वहीं 2022 में आपके नेतृत्व में हुई पार्टी के सदस्यता अभियान में बरेली ने उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 750 सक्रिय सदस्य बनाएं वहीं लगभग 35 हज़ार साधारण सदस्य बनाएं गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर चलाएं जा रहे पीडीए चर्चा अभियान में महानगर के कार्य क्षेत्र में आने वाले शहर एवं कैंट विधानसभा क्षेत्रों में 29 पीडीए पंचायतें कर प्रदेश नेतृत्व से पीठ थपथपा चुके हैं। आज इसी कड़ी में महानगर अध्यक्ष के कार्यकाल के 5वर्ष पूर्ण होनें पर महासचिव पंडित दीपक शर्मा की अगुआई में शमीम खाँ सुल्तानी का भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष शमीम सुल्तानी को पार्टी नेताओं द्वारा मालाएं पहनाकर तथा पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर स्वागत करने वालों में महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष दिनेश यादव, सुरेन्द्र सोनकर, राम प्रकाश यादव, गोविंद सैनी, राजेश मौर्या, पार्षद मों. आरिफ कुरैशी, पार्षद मों. आरिफ कुरैशी, सैफ वली खाँ, कैंट विधानसभा अध्यक्ष रोहित राजपूत, ज़िला सचिव परवेज़ यार खां, धीरज हैप्पी यादव, सचिव हरिओम प्रजापति, रमीज़ हाशमी, नाजिम कुरैशी, डॉ. चाँद, ऋषि यादव, जितेंद्र मुंडे, रामसेवक प्रजापति, संजीव कश्यप, महिला सभा की महानगर अध्यक्ष सरताज़ गज़ल अंसारी, युवजन सभा महानगर अध्यक्ष दीपक यादव, अल्पसंख्यक सभा के महानगर अध्यक्ष मोहसिन खान, व्यापार सभा महानगर अध्यक्ष नीरज गुप्ता, बाबा साहब वाहिनी के महानगर अध्यक्ष अमित गिहार, प्रमोद अग्रवाल, दिलीप कुमार, छेदा लाल दिवाकर, शोएब खान, वरुण गिहार, जावेद गद्दी, अमरीश यादव आदि प्रमुख पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights