कायस्थ महासभा का चित्रांश होली मेला धूमधाम से मनाया,रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए
बदायूँ। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से कल रात चित्रांश होली मेला एवं अभिनंदन समारोह बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ बदायूँ क्लब में हुआ। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि वन राज्यमंत्री डॉ. अरुण सक्सेना,विशिष्ट अतिथि जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष जेके. सक्सेना, कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रमेश श्रीवास्तव एवं कायस्थ महासभा के जिला अध्यक्ष दीपक सक्सेना,महामंत्री धीरज सक्सेना ने दीप प्रज्वलित कर किया। भगवान श्री चित्रगुप्त की वंदना औऱ गणेश वंदना की गई। वन राज्यमंत्री डॉ अरुण सक्सेना ने सभी को एकजुट रहने पर जोर दिया और कार्यक्रम की मुक्तकंठ से सराहना की। जिला अध्यक्ष दीपक सक्सेना ने कहा कि 26 वर्षों से होली मेले का सफल आयोजन हो रहा है। उन्होंने कहा हर वर्ष चित्रांश समाज के होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाता है।

नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता और दातागंज के विधायक राजीव कुमार सिंह ने गत वर्ष रिटायर्ड हुए प्रवीण सक्सेना औऱ विजय कुमार सक्सेना तथा मेधावी चित्रांश विद्यार्थियों का सम्मान किया। होनहार छात्र-छात्राओं को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। हाई स्कूल की प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण चिराग सक्सेना, अनमोल सक्सेना, शताछी सक्सेना, हर्षित सक्सेना, मानवी भटनागर, शौर्य सक्सेना, शुभम सक्सेना, देवांश राजवंशी, सौम्या सक्सेना, आयुष सक्सेना, दक्ष सक्सेना औऱ इंटरमीडिएट में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण श्रेयांसी सक्सेना,ऐश्वर्य सक्सेना, वंश सक्सेना,वंशिका सक्सेना को व अन्य विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। चित्रगुप्त विभूतियों डॉ आशीष सक्सेना,डीजीसी प्रदीप भारती, विपिन जौहरी,आदेश सक्सेना,अजित सक्सेना,निखिल सक्सेना, अखिलेश सक्सेना, राजीव सक्सेना आदि को सम्मानित किया। महादेव आर्ट ग्रुप क्लिक धाम सम्भल के कलाकारों ने फूलों की होली खेली। कार्यक्रम के दौरान आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया। वीर चित्रांश, आराध्य सक्सेना, कनिष्क सक्सेना, अनुषी सक्सेना, इशानी सक्सेना,कार्तिक सक्सेना, ब्रानीका सक्सेना द्वारा प्रस्तुत नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के निर्देशन की जिम्मेदारी वैशाली फिल्म्स के अशोक सक्सेना ने निभाई। इस सफल आयोजन के लिए जिला अध्यक्ष दीपक सक्सेना एवं उनकी टीम को सभी ने बधाई दी। इस मौके पर महेश सक्सेना, दीपक सक्सेना, ओमकार सक्सेना, अनिल सक्सेना, दीपक सक्सेना ठेकेदार, इंदु सक्सेना आदि मौजूद रही। कार्यक्रम का सफल संचालन कायस्थ महासभा के उपाध्यक्ष रवींद्र मोहन सक्सेना ने किया।













































































