मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

कार्यकर्ता ही मेरी शक्ति, संगठन ही मेरी साधना – राजीव गुप्ता

March 17, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं । भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जिस आशा और विश्वास के साथ मुझे पुनः यह दायित्व सौंपा है उसके लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।यह दायित्व मेरे लिए केवल एक पद नहीं बल्कि सेवा, समर्पण और संगठन के प्रति मेरी निष्ठा की अग्नि परीक्षा है। मैं इस संगठन का एक साधारण कार्यकर्ता हूँ और मेरे लिए कार्यकर्ता ही संगठन की आत्मा है। पूर्व की भाँति इस बार भी मेरा प्रत्येक निर्णय प्रत्येक प्रयास कार्यकर्ताओं के सशक्तिकरण और उनके सम्मान के लिए समर्पित रहेगा। भाजपा की विचारधारा हमें सिखाती है कि जब कार्यकर्ता मजबूत होता है तो संगठन अजेय बनता है। मेरे लिए कार्यकर्ता केवल संगठन की इकाई नहीं बल्कि मेरा परिवार हैं। उनका सहयोग उनका विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी पूँजी है। उन्होंने सभी से आवाह्न किया कि हम सब एकजुट होकर संगठन को और अधिक प्रभावशाली बनाएँ। भाजपा को सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी और सर्वग्राही बनाएं। यह पद मेरा व्यक्तिगत गौरव नहीं, बल्कि हम सभी कार्यकर्ताओं की सामूहिक शक्ति का प्रतीक है। परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वे मुझे इस दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights