बदायूं पालिकाध्यक्ष ने पूर्व मंत्री के साथ होली पर 398 कर्मचारियों को 10.73 हजार एरियर बांटा

WhatsApp Image 2025-03-12 at 18.47.09
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। नगर पालिका चेयरमैन फात्मा रजा ने मुख्य अतिथि आबिद रजा के साथ होली पर सामान्य कर्मचारियों व सफाईकर्मियों को एरियर बांटा। 398 कर्मचारियों को एरियर में 10 लाख 73 हजार 387 रुपये, 263 दैनिक वेतन भोगी/ बैकलॉक सफाई कर्मचारियों को 7 लाख 810 रुपये, 40 संविदा सफाईकर्मियों को 76 हजार 865 रुपये साथ ही 95 सामान्य कर्मचारियों को 2 लाख 88 हजार 421 रुपये दिए गए। इस प्रकार 398 कर्मचारियों को 10 लाख 73 हजार 387 रुपये का भुगतान किया गया है। पूर्व मंत्री आबिद रजा ने कहा कि उनकी हमेशा से मंशा रही है प्रत्येक व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान रहे। सभी सुखी औऱ खुश रहे। उन्होंने कहा वह और पालिकाध्यक्ष नगर पालिका के प्रत्येक कर्मचारी को अपने परिवार का सदस्य मानती है। पालिका कर्मियो की खुशी में उनकी खुशी है। होली-ईद बड़े त्यौहार होते है। सभी कर्मचारी अच्छे से त्यौहार मनाएं, इसलिए यह एरियर बाँटा गया है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी बनती है कि वह त्यौहार पर शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाए। अन्य कर्मचारियों की जिम्मेदारी है कि होली औऱ ईद पर सभी शहरवासियों को पेयजलापूर्ति औऱ स्ट्रीट लाइट की पर्याप्त सुविधा मिले। पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा से रंगो का पर्व होली पर कर्मचारियों को एरियर देने और विभिन्न चौराहों पर कर्मचारियों को रंगोली बनाने का निर्देश दिया है। कहा कि सभी कर्मचारी नगर पालिका के परिवार हैं। वह वेतन,एरियर, बोनस, ग्रेजुटी पर ही निर्भर है। उनके बिना शहर का विकास नहीं हो सकता। कहा कि शहर को दो जोन में बांटकर साफ-सफाई कराई जाएगी। पालिका ट्यूबवैल चलाने के लिए जेनरेटरों को चलाये जा रहे हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


पालिकाध्यक्ष ने कहा कि होली पर्व पर पूरे शहर में पानी और सफाई की बेहतर व्यवस्था रखी जाएगी। उन्होंने पालिका के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि होली के पर्व पर शहर के समस्त वार्डों में पानी और सफाई की व्यवस्था सुचारू रूप से की जाए, होली पर किसी को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर होली जलती है उन स्थानों पर भी सफाई की बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए, सफाई के साथ कलई का छिड़काव भी कराया जाए। सफाई निरीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने अपने क्षेत्रों में पड़ने वाले बाजारों को साफ सुथरा रखने के लिए सफाई की व्यवस्था कराएं। उन्होंने कहा कि ट्यूबबैलों की चेकिंग जारी है यदि होली पर किसी भी मोहल्ले में पानी की दिक्कत आई और चेकिंग के दौरान कोई पम्प ऑपरेटर गायब मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी सुबह पांच से शाम छह बजे तक स्ट्रीट लाइट की मरम्मत होगी। पालिका कर्मचारी कंट्रोल रूम पर 24 घंटे ड्यूटी करेंगे। सफाई मजदूर संघ/स्वायत शासन कर्मचारी महासंघ के कर्मचारियों ने पालिका अध्यक्ष को सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री आबिद रजा ने पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा के साथ सभी कर्मचारियों को गुजिया बांट कर होली की शुभकामनाएं दी इस अवसर पर मुख्य सफाई निरीक्षक मोहम्मद तैय्यब, सफाई निरीक्षक केशव गंगवार, सफाई निरीक्षक राजीव मलिक, जलकल अभियंता सतीश कुमार, अवर अभियंता कृष्ण गोपाल चंद्रा, लेखाकार लवी कुमार, कार्यलय अधीक्षक खालिद अली खां, लिपिक नवेद इकबाल, सफाई मजदूर संघ के नगर अध्यक्ष रमेश डी लाल, नगर सचिव अरुण कुमार व स्वायत शासन संघ के अध्यक्ष सचिन सक्सेना, महामंत्री नारायण दत्त शर्मा एवम पालिका के समस्त सामान्य व सफाई कर्मचारी मौजूद थे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights