मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

जनपद की प्रभारी मंत्री ने उज्जवला योजना के लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेण्डर रिफिल की सब्सिडी के चेक किए वितरित

March 12, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लोकभवन सभागार, लखनऊ में प्रदेश के उज्जवला लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेण्डर रिफिल की सब्सिडी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनपद में उज्जवला लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेण्डर रिफिल सब्सिडी वितरण का कार्यक्रम अटल बिहारी बाजपेयी सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार, माध्यमिक शिक्षा विभाग/जनपद की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी, सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, पूर्व एमएलसी जितेन्द्र यादव, जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 ब्रजेश कुमार ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के 10 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप चेक वितरित किए गए। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गुलाब देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अन्तर्गत निःशुल्क सिलेण्डर दिये जाने पर विशेषकर ग्रामीण अंचल में रहने वाली महिलाओं की जिदंगी में अमूल चूल परिवर्तन हुआ है, जहां पहले महिलाओं को खाना बनाते समय होने वाले प्रदूषण से विभिन्न बीमारियों का सामना करना पडता तथा जिससे उन्हें छुटकारा मिला है। मंत्री जी द्वारा शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं जैसे निःशुल्क खाद्यान्न वितरण, आवास योजना, सामूहिक विवाह आदि पर विस्तार पूर्वक अवगत कराया गया। कार्यक्रम में ही मा0 मंत्री जी द्वारा जिलाधिकारी द्वारा चलायी जा रही अन्नदा रसोई कार्यक्रम की सराहना करते उक्त कार्य को निरन्तर करते रहने हेतु प्रेरित किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


सदर विधायक द्वारा उज्जवला योजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुये अवगत कराया गया कि मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा चलायी गयी उज्जवला योजना से माता बहनों को खाना बनाने में होने वाली कठिनाई से छुटकारा मिला है। उनके द्वारा अवगत कराया गया कि उनके द्वारा गठित श्री हरिबोल समिति द्वारा पहल करते हुये निःशुल्क हेलमेट वितरण की शुरूआत की गयी है जिसकी कार्यक्रम में उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधियों ने सरहाना की। जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव द्वारा प्रधानमंत्री जी द्वारा चलायी जा रही उज्ज्वला योजना पर प्रकाश डालते हुये कहा कि इस योजना के लिये प्रधानमंत्री जी का कोटि-कोटि धन्यवाद किया तथा उज्जवला योजना के अन्तर्गत मुख्यमंत्री द्वारा निशुल्क सिलेण्डर रिफिल की सब्सिडी उपभोक्ताओं के खाते में ट्रांसफर किये जाने हेतु मुख्यमंत्री का कोटि-कोटि धन्यवाद। कार्यक्रम में उनके द्वारा 1000 निःशुल्क हेलमेट वितरण करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव द्वारा उज्जवला योजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुये अवगत कराया गया कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के प्रथम चरण का शुभारम्भ मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा 01 मई, 2016 को उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद से किया गया था। इस योजना का उददेश्य शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में गरीब और निम्न आय वर्ग से आने वाली महिलाओं को निःशुल्क एल0पी0जी0 गैस कनेक्शन का लाभ प्रदान किया जाना था। जनपद बदाय में अभी तक कुल 3,77,357 लाभार्थियों को उज्जवला योजना का लाभ प्रदान किया जा चुका है।


अन्त में जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित मा0 जनप्रतिनधिगणों, अधिकारीणों एवं उज्जवला लाभार्थियों का धन्यवाद करते हुये कार्यक्रम का समापन किया गया। इसके उपरान्त मा0 जनप्रतिनिधियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित स्वयं सहायता समूह द्वारा खोली गई आनन्दा रसोई में मात्र 10 रुपए में पसोसे जा रहे भरपेट भोजन की गुणवत्ता चखकर देखी व बनाए गए भोजन की प्रशंसा की। कलेक्ट्रेट पहुंचने पर प्रभारी मंत्री गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव, पूर्व एम0एल0सी0 जितेन्द्र यादव, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार, अपर जिलाधिकारी वित एवं राजस्व डॉ0 वैभव शर्मा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण, ऑयल कम्पनी के अधिकारी, गैस एजेन्सीधारक एवं उज्जवला योजना के लाभार्थी उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights