समाजसेवियों के योगदान से आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए : दुर्विजय सिंह शाक्य
बरेली। क्षेत्रीय अध्यक्ष, ब्रजप्रान्त, भाजपा दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा है कि समाजसेवियों के योगदान आने वाली पीढ़ी को समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व के प्रति प्रेरणा देता है।समाज सेवा किसी दिव्य शक्ति की प्रेरणा से ही करने को मिलती है। समाज सेवा का सभाग्य हर किसी को नहीं मिलता है। श्री शाक्य फरीदपुर की ओम रेसीडेंसी कॉलोनी में समाजसेवी स्वर्गीय शकुंतला देवी के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने पूर्व प्रधानाचार्य रघुवीर सिंह के परिवार द्वारा आयजित कार्यक्रम के प्रति कहां कि सनातन धर्म की रीति रिवाज और परंपराओं। का निर्वाह करने के लिए साधुबाद। विधान परिषद के सदस्य कुंवर महाराज सिंह ने कहा कि ग्रामीण परिवेश में पली ,बढी और पढ़ी शकुंतला देवी ने राम गंगा की तराई में गरीबों की जो मदद की, उसके लिए हमेशा उन्हें याद किया जाएगा। समाजसेवी-शिक्षक प्रदीप तोमर की माता समाज सेवी शकुंतला देवी का 25 फरवरी को स्वर्गवास हो गया था।

गत मंगलवार को तेरहवीं संस्कार आयोजित किया गया। विधायक डॉ श्याम बिहारी लाल ने विचार व्यक्त करते हुए कहा नयी पीढ़ी को शकुंतला देवी द्वारा समाज सेवा में किए गए कार्य का अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने शकुंतला देवी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में सर्व विधायक डॉ डी सी वर्मा, विधायक डॉ वीर विक्रम सिंह प्रिंस, पूररयं जिला पंचायत अध्यक्ष संजय सिंह, संयुक्त शिक्षा निदेशक, लखनऊ डॉ प्रदीप कुमार सिंह, पीसीएस अनामिका सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त), बरेली संतोष बहादुर सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, बुलंदशहर विनय कुमार, पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक, बरेली देवकी सिंह, लेखाधिकारी (समग्र शिक्षा) राम आसरे गंगवार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय सिंह, अपर मुख्य अधिकारी, बहराइच मनोज कुमार सिंह आदि बड़ी संख्या में जिले के शिक्षक और जिले के गणमान्य लोग शामिल थे।













































































