कांग्रेस एससी एसटी विभाग ने सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर उनको याद किया

बदायूँ । जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह के प्राइवेट बस स्टैंड स्थित कैम्प कार्यालय पर कांग्रेसजनों ने सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुस्पार्पित कर दो मिनट का मौन कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की । इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सावित्रीबाई फुले को कौन नहीं जानता। वे एक कवयित्री, महान समाज सुधारक और भारत की पहली महिला शिक्षिका थीं। उन्होंने सावित्रीबाई फुले को याद करते हुए कहा कि उनका जन्म महाराष्ट्र के एक किसान परिवार में 3 जनवरी 1831 को हुआ था। सावित्रीबाई फुले के पिता का नाम खंडोजी नेवसे और माता का नाम लक्ष्मीबाई था। उन्होंने महात्मा ज्योतिबा फुले के साथ मिलकर सन् 1848 में बालिकाओं के लिए एक विद्यालय की स्थापना की उनके पति ज्योतिबा भी समाजसेवी थे। सन् 1840 में मात्र 9 वर्ष की उम्र में सावित्रीबाई फुले का विवाह 12 वर्ष के ज्योतिराव फुले के साथ हुआ, वे बहुत बुद्धिमान, क्रांतिकारी, भारतीय विचारक, समाजसेवी, लेखक एवं महान दार्शनिक थे। उन्होंने अपना अध्ययन मराठी भाषा में किया था। महिला अधिकार के लिए संघर्ष करके सावित्रीबाई ने जहां विधवाओं के लिए एक केंद्र की स्थापना की, वहीं उनके पुनर्विवाह को लेकर भी प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एससी एसटी विभाग के अध्यक्ष महेंद्र का कनौजिया ने कहा कि उस समय जब लड़कियों की शिक्षा पर सामाजिक पाबंदी बनी हुई थी, तब सावित्रीबाई और ज्योतिराव ने वर्ष 1848 मात्र 9 विद्यार्थियों को लेकर एक स्कूल की शुरुआत की थी। सावित्रीबाई और ज्योतिराव फुले की कोई संतान नहीं हुई। अत: उन्होंने एक ब्राह्मण विधवा के पुत्र यशवंत राव को गोद लिया था, जिसका उनके परिवार में काफी विरोध हुआ तब उन्होंने परिवार वालों से अपने सभी संबंध समाप्त कर लिया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉ राम रतन पटेल ने कहा कि उस जमाने में गांवों में कुंए पर पानी लेने के लिए दलितों और नीच जाति के लोगों का जाना उचित नहीं माना जाता था, यह बात उन्हें बहुत परेशान करती थी, अत: उन्होंने दलितों के लिए एक कुंए का निर्माण किया, ताकि वे लोग आसानी से पानी ले सकें। उनके इस कार्य का खूब विरोध भी हुआ, लेकिन सावित्रीबाई ने अछूतों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने का अपना कार्य जारी रखा। फुले दंपति को महिला शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए सन् 1852 में तत्कालीन ब्रिटिश सरकार ने सम्मानित किया था, सावित्रीबाई के सम्मान में डाक टिकट तथा केंद्र और महाराष्ट्र सरकार ने उनकी स्मृति में कई पुरस्कारों की स्थापना की है। युवा कांग्रेस की बिसौली विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती पूजा वर्मा ने कहा कि सावित्रीबाई फुले भारत की ऐसी पहली महिला शिक्षिका थीं, जिन्हें दलित लड़कियों को पढ़ाने पर लोगों द्वारा फेकें गए पत्थर और कीचड़ का सामना करना पड़ा। ऐसी महान हस्ती सावित्रीबाई फुले का पुणे में लोगों का प्लेग के दौरान इलाज करते समय वे स्वयं भी प्लेग से पीड़ित हो गईं और उसी दौरान 10 मार्च 1897 को उनका निधन हो गया था। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव सचिव कृष्ण वीर मौर्य, जिला सचिव अवधेश श्रीवास्तव, जिला संगठन सचिव वीरेश यादव , प्रेमपाल सिंह नरेंद्र कुमार ,सलारपुर ब्लाक कमेटी के अध्यक्ष मोरध्वज राजपूत ,नरेंद्र कुमार वसीम अहमद, दिनेश गौड़ ,शराफत हुसैन, हसन खान ,अधिकारी उपस्थित रहे ।