उझानी :- कल 11 मार्च को पटपरागंज में कांग्रेस की संविधान सम्मान सभा होगी। जिसमें मशहूर किसान नेत्री पूनम पंडित समेत कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी शिरकत करेंगे प्रदेश सचिव अजीत यादव ने उक्त जानकारी देते हुए कांग्रेस के प्रदेश सचिव व संविधान सम्मान सभा के आयोजक अजीत यादव ने कहा कि भाजपा और आरएसएस संविधान पर हमला कर रहे हैं। विधान ने नागरिकों को समानता का अधिकार दिया। जिसका निर्माण बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के विशेष प्रयासों से हुआ। कांग्रेस जन किसी भी कीमत पर संविधान और संवैधानिक अधिकारों पर आंच नहीं आने देंगे। उन्होंने बताया कि कल संविधान सम्मान सभा में नागरिकों को संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा । साथ ही संविधान और लोकतंत्र पर जारी हमलों की जानकारी दी जाएगी संविधान सम्मान सभा 11 मार्च को पटपरागंज में दोपहर 12 बजे शुरू होगी जिसमें पूनम पंडित समेत समस्त कांग्रेस के नेतागण शिरकत करेंगे !