एसडीएम ने जूस पिलाकर कांग्रेस प्रदेश सचिव का आमरण अनशन समाप्त कराया

WhatsApp Image 2025-03-10 at 18.42.50
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी :- पटपरागंज में जारी कांग्रेस के सत्याग्रह के चौबीसवें दिन सत्याग्रहियों को जीत हासिल हुई। उपजिलाधिकारी सदर ने पटपरागंज सत्याग्रह स्थल पर आकर घोषणा की कि उझानी नगर पालिका का कूड़ा पटपरागंज में नहीं डाला जाएगा बल्कि बार्ड 10 में स्थित दूसरे एमआरएफ सेंटर में डाला जाएगा। इसके साथ ही उपजिलाधिकारी ने जूस पिलाकर कांग्रेस प्रदेश सचिव का आमरण अनशन समाप्त कराया। कांग्रेस प्रदेश सचिव अजीत यादव की उपजिलाधिकारी से वार्ता में यह सहमति बनी की उझानी नगर पालिका का कूड़ा अब पटपरागंज में नहीं डाला जाएगा। उझानी नाले के पानी से नरऊ , मलिकपुर ,मीलालनगला व अचौरा के किसानों की बर्बाद हुई फसलों के नुकसान की सर्वे रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। मांगों पर प्रशासन की कार्यवाही के बाद ग्रामीणों ने कांग्रेस प्रदेश सचिव अजीत यादव से आमरण अनशन समाप्त करने का अनुरोध किया। जिसको उन्होंने स्वीकार कर लिया।आज उनके आमरण अनशन का दूसरा दिन था। अजीत यादव ने कहा कि उनके आमरण अनशन और सत्याग्रह के तीन मुद्दे थे। तीनों का प्रशासन ने समाधान किया । इसको उन्होंने पटपरागंज वासियों की जीत बताया ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

उझानी नाले के पानी को नरऊ गाँव में डालने की जगह भैंसोरा नदी में डालने के प्रोजेक्ट को प्रशासन ने स्वीकृत करा दिया है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन शीघ्रता से यह काम शुरू नहीं कराएगा तो फिर से आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि पटपरागंज में उझानी का कूड़ा डालने की जगह उझानी के बार्ड 10 में स्थित एमआरएफ सेंटर में डालने का वादा प्रशासन ने किया है। यदि प्रशासन ने वादाखिलाफी की तो फिर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। अजीत यादव ने कहा कि उपजिलाधिकारी ने बताया कि उझानी नाले के पानी से नरऊ ,मलिकपुर समेत कई ग्रामों के सैकड़ों किसानों की बर्बाद हुई फसलों के नुकसान का सर्वे प्रशासन ने करा लिया है। नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को मुआवजा देने को शासन को मामले को भेजने पर सहमति बनी है। यदि किसानों को मुआवजा नहीं दिया गया तो फिर से संघर्ष किया जाएगा। अजीत यादव ने कहा कि जनमुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा।जनसमस्याओं के समाधान को अन्तिम दम तक संघर्ष करेंगे। कहा कि किसान आंदोलन की चर्चित नेत्री ,अंतर्राष्ट्रीय शूटर और अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की ऑब्जर्वर पूनम पंडित का ग्यारह मार्च को पटपरागंज का कार्यक्रम यथावत रहेगा। वे ग्यारह मार्च को दोपहर 12 बजे पटपरागंज में संविधान सम्मान सभा को संबोधित करेंगी। आज सत्याग्रह व आमरण अनशन में  मलिकपुर के पूर्व प्रधान अभिलाख सिंह ,वनवारी सिंह यादव,  रामवीर शाक्य, गोपीकृष्ण यादव , ओमवीर यादव ,प्रदीप सिंह  ,पुत्तन यादव, अवनीश यादव , बृजेश यादव , सचिन यादव  , हीरा लाल यादव , जसवंत यादव, सचिन यादव , जयवीर यादव   ,अमरपाल, अतुल यादव , राघवेंद्र ,अवधेश , रामचरन  , राघवेंद्र यादव , बंटी ,शेर सिंह , कन्हई समेत दर्जनों ग्रामीण  शामिल रहे।

अभिनव सक्सेना

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights