मशहूर किसान नेत्री अंतर्राष्ट्रीय शूटर पूनम पंडित 11 मार्च को पटपरागंज पहुंचकर सत्याग्रह का करेंगी समर्थन

WhatsApp Image 2025-03-08 at 18.37.49
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी । जनसमस्याओं के समाधान को अन्तिम दम तक संघर्ष करेंगे। आमरण अनशन समस्याओं के समाधान होने तक जारी रहेगा। उक्त बातें कांग्रेस प्रदेश सचिव अजीत यादव ने पटपरागंज में आमरण अनशन पर बैठते समय सत्याग्रहियों से कहीं। पटपरागंज में कांग्रेस का सत्याग्रह तेईसवें दिन भी जारी रहा। भाजपा सरकार और प्रशासन की संवेदनहीनता से आक्रोशित कांग्रेस प्रदेश सचिव अजीत यादव ने आज सुबह 10 बजे पटपरागंज में सत्याग्रह स्थल पर आमरण अनशन शुरू कर दिया। किसान आंदोलन की चर्चित नेत्री ,अंतर्राष्ट्रीय शूटर और अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की ऑब्जर्वर पूनम पंडित ने आमरण अनशन और सत्याग्रह के समर्थन का एलान किया है,वे ग्यारह मार्च को पटपरागंज पहुँचेंगी। इस बाबत प्रदेश कांग्रेस कार्यालय ने पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ओमवीर यादव , प्रदेश प्रवक्ता केबी त्रिपाठी सहित कांग्रेस के प्रदेश कमेटी के दर्जनभर नेताओं ने भी अजीत यादव के आमरण अनशन के समर्थन में पटपरागंज आने का एलान कर दिया है। आमरण अनशनकारी अजीत यादव ने कहा पटपरागंज उझानी नगर पालिका द्वारा कूड़ा डालने पर रोक लगाने ,नरऊ गाँव में डाले जा रहे उझानी नगर पालिका के नाले के पानी को बंद करने , नाले के पानी से डूबी हजारों बीघा फसलों का मुआवजा किसानों को दिलाने तक उनका आमरण अनशन जारी रहेगा। कहा कि भाजपा सरकार का स्वच्छ भारत अभियान धोखा है। शहरों कस्बों का कूड़ा ग्रामों में डालने से भारत स्वच्छ नहीं हो सकता। ग्रामीण भी भारत के नागरिक हैं। कहा कि उझानी नगर पालिका का कूड़ा पटपरागंज गाँव में डालने की इजाजत नहीं दी जा सकती। कहा कि पटपरागंज कूड़ा डम्पिंग ग्राउंड बीमारियों का ज्वालामुखी है। कभी भी संक्रामक बीमारियां पटपरागंज और आस पास के सैकड़ों ग्रामों में फैल सकती हैं। ग्रामीणों का जीवन खतरे में हैं। अजीत यादव ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा किसानों के साथ अन्याय किया जा रहा है। नरऊ समेत मलिकपुर , अचौरा , मीलाल नगला ग्रामों के हजारों किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। सैकड़ों किसान घरों पर ताला डालकर काम की तलाश में घर से पलायन कर चुके हैं। किसानों के बच्चे भुखमरी के शिकार हो गए हैं।  नाले के पानी से डूबी हजारों बीघा फसलों के नुकसान का सर्वे तक नहीं कराया गया है।भाजपा सरकार किसानों को मुआवजा नहीं दे रही है।
आज कांग्रेस प्रदेश सचिव अजीत यादव के आमरण अनशन का समर्थन करने समाजवादी पार्टी के जिला सचिव मित्रपाल सिंह यादव भल्ले भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि अजीत यादव ने लोहिया के इस नारे ,जिंदा कौमें पांच साल इंतजार नहीं करतीं, को आगे बढ़ाया है। आज सत्याग्रह व आमरण अनशन में  मलिकपुर के पूर्व प्रधान वनवारी सिंह यादव ,  रामवीर शाक्य , साजिद ठेकेदार , गुड्डू ,गोपी कृष्ण यादव  ,ओमवीर यादव ,प्रदीप सिंह  ,पुत्तन यादव, अवनीश यादव , बृजेश यादव , सचिन यादव  , हीरा लाल यादव , जसवंत यादव, सचिन यादव , जयवीर यादव   ,अमरपाल, अतुल यादव , राघवेंद्र ,अवधेश , रामचरन  , राघवेंद्र यादव , बंटी ,शेर सिंह , कन्हई समेत दर्जनों ग्रामीण  शामिल रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

अभिनव सक्सेना

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights