कांग्रेस ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला कांग्रेस स्थापना दिवस पर मातृशक्ति का सम्मान किया

WhatsApp Image 2025-03-08 at 18.23.02
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायू। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर कांग्रेस जनों ने कांग्रेस कार्यालय एवं पूर्व सांसद स्वर्गीय करन सिंह की पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता यादव जी के आवास पर जाकर महिलाओं को शाल उड़ा कर , कांग्रेस अंगवस्त्र पहनाकर एवं नए वर्ष के कैलेंडर देकर उनका सम्मान किया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रही प्रेमलता यादव जी के आवास पर कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व महिला कांग्रेस की अध्यक्षा आशा राठौर ने की ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रेमलता यादव उपस्थित रही। सम्मान करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा की मातृ शक्ति एक ऐसी शक्ति है जिनसे हमें शक्ति तो मिलती ही लेकिन अगर कोई जीवन में प्रथम गुरु होती है वह भी मां के रूप में महिलाएं होती है तो निश्चित रूप से पहले गुरु का दर्जा भगवान से भी बड़ा है अतः महिला शक्ति सदैव हमारे लिए पूजनीय है। अध्यक्षता करते हुए महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष आशा राठौर ने कहा कि हमें जो इतना बड़ा सम्मान आज मिलता है यह देन हमारे पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की है ।पंचायत राज चुनाव में जो हमें आरक्षण मिला वह राजीव गांधी की देन थी और जो मुख्य चुनाव में आरक्षण मिला वह स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी की देन थी, निश्चित रूप से आज हम महिला अबला नहीं बल्कि सबला के रूप में पहचानी जाती हैं। मुख्य अतिथि और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता यादव ने कहा की 1972 में जब मेरे पति करन सिंह यादव लोकसभा बदायूं से सांसद का चुनाव लड़ रहे थे तो मुझे इंदिरा जी से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ और निश्चित रूप से मुझे कहने में कोई संकोच नहीं है कि इंदिरा गांधी महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिएहमेशा उत्साहित रहती थी और उनके समय में महिलाओं को बहुत सम्मान और पद मिले। सम्मानित होने वाली महिलाओं में श्रीमती उर्मिला देवी पूर्व उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस, राजो देवी शर्मा, सरला गुप्ता पूर्व महिला कांग्रेस महासचिवऔर बिसौली युवा कांग्रेस की निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती पूजा वर्मा को कांग्रेस कार्यालय में सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पूर्व एआईसीसी सदस्य मुन्ना लाल सागर , जिला उपाध्यक्ष सोमेंद्र यादव ,उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य डाक्टर रामरतन पटेल, जिला उपाध्यक्ष मोरपाल प्रजापति, निर्दोष माथुर, प्रदीप कुमार ,जिला कांग्रेस के महासचिव हुसैन, मनोज कुमार निर्मल कुमार, आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights