विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

WhatsApp Image 2025-02-21 at 17.02.00
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली । भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला अध्यक्ष चौधरी सोमवीर सिंह के नेतृत्व में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित जिला अधिकारी कार्यालय में ज्ञापन दिया। जिला अध्यक्ष सोमवीर सिंह ने कहा हम किसानों की मांग है कि गन्ने का रेट कम से कम 500 रुपये कुन्तल किया जाए जिससे किसान गन्ने की बुवाई ज्यादा से ज्यादा कर सकें और हमारी चीनी मिलों को ज्यादा से ज्यादा गन्ना मिले। प्रदेश में किसान और चीनी मिलों को भरपूर फायदा होगा। पूरे प्रदेश में आवारा गोवंश से किसान बहुत दुःखी है 24 घंटे खेतों में रखवाली करने के बाद भी कुछ ही घंटे में फसल को चौपट कर देती हैं। सड़कों और शहरों में हर दिन एक्सीडेंट हो रहे हैं आवारा पशु शहर व सडक में भी लोगों को चोटिल कर देते हैं और जान से भी मार देते हैं इस नुकसान को बचाने के लिए आवारा पशुओं को गौशाला में छुड़वाने की मांग करते हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


फसल की बुवाई के समय किसान को डीएपी और यूरिया समय पर मिले बुवाई के समय खाद न मिलने से किसान की फसल की बुवाई नहीं होती और नकली खाद दुकानदार देने लग जाते हैं जिससे किसान और प्रदेश को बहुत बड़ा नुकसान होता है। बुवाई के समय डीएपी तथा यूरिया और फसलों के बीज सही समय पर मिलने चाहिए। 60 वर्ष अधिक सभी लोगों को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ मिलना चाहिए, राशन कार्ड बहुत से लोगों के किसी कारण से नाम कट गए हैं उनके नाम को जल्द से जल्द राशन कार्ड में जोड़े जाएं। आवास योजना के तहत जो पात्र लोग हैं उन्हें पात्रता में रहकर उन्हें आवास दिलाए जाए । ज्ञापन देने वालों में सत्यपाल गंगवार ,चौधरी हरवीर सिंह, सुनील यादव, पंकज कुमार शर्मा, मदनलाल गंगवार , सुधीर बालियान आदि मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights