गरीब, युवा, किसान और महिलाओं को समर्पित है केंद्रीय बजट: दिनेश शर्मा

WhatsApp Image 2025-02-21 at 16.54.51
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। केन्द्रीय बजट 2025-26 पर जिला गोष्ठी का आयोजन भाजपा कार्यालय बदायूं पर किया गया जिसमें शहर के तमाम व्यापार मण्डल के प्रतिनिधि, डॉक्टर, वकील, प्रोफेशर और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। गोष्ठी में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा रहे। प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा ने कहा के गरीब, युवा, किसान और महिलाओं को समर्पित है मोदी सरकार का बजट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह बजट 2047 में विकसित भारत का रोड मैप तय करेगा। मोदी सरकार का यह बजट देश के सर्वांगीण विकास को समर्पित है। मोदी सरकार ने सर्वाधिक बजट शिक्षा पर खर्च किया है क्योंकि शिक्षित समाज ही देश को आगे ले जा सकता है। मोदी सरकार ने ही शिक्षा विभाग को मानव संसाधन मंत्रालय से अलग किया है। मोदी सरकार ने देश के अन्नदाता किसानों के लिए दोगुना बजट दिया है। जिससे अन्नदाता के चेहरे पर खुशहाली आए और उसकी फसल का उचित दाम मिल सके। मोदी सरकार में लगातार महिला सशक्तिकरण को मजबूत किया जा रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के रूप में आठवीं बार देश का बजट पेश किया जाना महिला सशक्तिकरण का सर्वोत्तम उदाहरण है। मोदी सरकार द्वारा लखपति दीदी योजना के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्तिकरण और स्वदेशी को बढ़ावा देने का कार्य किया जा रहा है। बड़े-बड़े शहरों को एयर कनेक्टिविटी और एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जा रहा है। एयरपोर्ट और एक्सप्रेस-वे बनाने के क्षेत्र में देश में नई क्रांति आई है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

जिलाध्यक्ष भाजपा राजीव कुमार गुप्ता ने कहा मोदी सरकार का आठवां बजट अभूतपूर्व और ऐतिहासिक बजट है। समाज के प्रत्येक वर्ग को समर्पित यह बजट है। मोदी सरकार ने नौकरीपेशा, व्यापारियों और मध्यम वर्ग के लिए बड़ी राहत दी है आयकर में 7 से बढ़ाकर 12 लाख तक छूट देने का काम किया है। केसीसी को 3 लाख से बढ़ाकर 5.5 लाख तक सीमा की गई है इससे अन्नदाता को बड़ी राहत मिली है। प्रदेश मंत्री भाजपा डीपी भारती ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रत्येक संकल्प सबका साथ- सबका विकास और सबका विश्वास को समर्पित हैं। पूर्व सांसद डॉ० संघमित्रा मौर्य ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के सर्वांगीण विकास एवं सामाजिक न्याय की प्रतिबद्धता के साथ जारी किया गया आम बजट आम नागरिकों को सशक्त बनाएगा। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रदेश युवा उपाध्यक्ष नवनीत गुप्ता, प्रदेश संगठन मंत्री सर्वेश गुप्ता, राष्ट्रवादी उद्योग व्यापार संगठन जिलाध्यक्ष जितेंद्र महाजन, बदायूं उद्योग व्यापार मण्डल जिलाध्यक्ष वीरेंद्र धींगडा, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल जिलाध्यक्ष केवी गुप्ता ने भी बजट गोष्ठी को संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, जवाहर रस्तोगी, शिवशंकर गुप्ता, अजय मथुरिया, गोपाल शर्मा, संजीव गुप्ता एड०, राहुल रावत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights