बदायूं। प्रांतीय आवाह्न पर आज ब्लॉक सहसवान के ग्राम अहमदनगर असौली में संविधान बचाओ गोष्टी का कार्यक्रम युवा कांग्रेस के सहसवान के विधानसभा अध्यक्ष हरवीर सिंह की चौपाल पर संपन्न हुआ गोष्टी के बाद गांव में एक संविधान बचाओ पदयात्रा निकाली गई। जिसमें कि ग्रामीणों ने बताया की पी डब्ल्यू डी की सड़क से और बृजपाल के घर तक ढाई सौ मीटर रास्ता ऐसी है कि जिसमें पैदल भी निकलना दुश्वार हो जाता है इस समस्या को सुनकर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने ग्रामीणों का आश्वासन दिया कि कांग्रेस आपकी यह समस्या उठायेगी और एक दिन उप जिलाधिकारी बिल्सी को इस रास्ते को निर्माण करने के लिए धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जाएगा। गोष्ठी में उपस्थित कार्यकर्ताओं ग्रामीण जनों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि आज इस सरकार में संविधान को लेकर हमें जागरूक रहना है क्योंकि इस संविधान के अंतर्गत ही हम अपने कर्तव्यों का पालन करते हैं और अपने अधिकारों का हक लेने के लिए सत्ता पक्ष से मांग करते हैं जैसे कि आपकी यह रास्ता शुलभ हो इसका निर्माण हो यह हक आपका है और सत्ता पक्ष को इसका निर्माण करना चाहिए ,आप अगर एक माचिस भी खरीदते हो उसे पर भी सरकार का टैक्स देकर अपने कर्तव्यों का पालन करते हो तो अपने जनजीवन की सामान्य सुविधाओं लेने का अधिकार भी बनता है। गोष्ठी में उपस्थित जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राजवीर सिंह ने कहा कि हम युवाओं को आगे आना पड़ेगा जिससे कि हम संविधान की बातों को समझ सकें और आम जनता तक इसको पहुंचाएं ।गोष्ठी कार्यक्रम में ब्लॉक सहसवान के अध्यक्ष रामपाल सिंह यादव, अंबियापुर के ब्लॉक अध्यक्ष सोमवीर सिंह जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव अनुग्रह सिंह जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव अवधेश श्रीवास्तव ने भी गोष्टी को संबोधित करते हुए कहा कि हम संविधान को मानने वाले लोग हैं और कांग्रेस का जो सिद्धांत है वह भी भारत के संविधान से मिलता है हमे यह दायित्व लेना पड़ेगा कि हमारे संविधान की रक्षा होती रहे । गोष्ठी कार्यक्रम में अरविंद ,मदन सिंह चरण सिंह ,हवलदार सिंह ,भीकम सिंह ,रक्षपाल सिंह ,प्रमोद यादव ,आवेश यादव, नितेश यादव, बंटू यादव, नन्हे यादव ,बादाम सिंह यादव, खलील अहमद, नसीम अहमद, जुबेर खान,फिरोज अहमद, प्रेमपाल सिंह रईस अहमद आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।