बरेली । केंद्र सरकार की अनदेखी के बाद अब उत्तर प्रदेश की सरकार की बेरुखी से भी ठगी गई बरेली की जनता को उम्मीद थी कि भाजपा को झोली भर – भर कर वोट देनें वाली बरेली के हिस्से इस बजट में एम्स या मेडिकल कॉलेज आसानी से आ जाएगा लेकिन एक दर्जन से अधिक भाजपा के जनप्रतिनिधि होनें के बावजूद बरेली के हिस्से मायूसी आना भाजपा के लिए शर्म की बात हैं। शमीम सुल्तानी ने कहा ऐतिहासिक बरेली कॉलेज को राजकीय यूनिवर्सिटी बनाया जाना चाहिए था सपा सरकार में बना 300 बेड अस्पताल को विधिवत चलाने के साथ – साथ बरेली एम्स का हकदार था किन्तु सरकार ने निराश किया है। सपा सरकार आने पर जनता के लिए बरेली में कई योजनाओं को अमली जामा पहनाया जाएगा।