जमात ए इस्लामी हिंद के सदभावना मंच की ओर से नशामुक्ति पर विचार गोष्ठी हुई,समाज को जागरूक किया

WhatsApp Image 2025-02-16 at 16.13.31
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जमात ए इस्लामी हिंद द्वारा संचालित सदभावना मंच की ओर से शहर के आरिफीन लॉन में नशामुक्ति अभियान के तहत विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमे समाज को नशामुक्ति के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हमजा इम्तियाज के पवित्र कुरान की तिलावत से हुआ।
इसके बाद नशा मुक्ति समाज- हमारा संकल्प के संयोजक बहाबुद्दीन ने कार्यक्रम में अभियान की प्रस्तावना करते हुए नशे से होने वाली हानियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर रामेश्वर शाक्य , ज्ञान चंद टण्डन , अनिल यादव जी ने , मुन्ना लाल अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ , पवन गुप्ता अध्यक्ष वार एसोसिएशन,आई एम ए के यूनियन के अध्यक्ष अजीत सिंह कौर,अधिवक्ता अनवर आलम ,यासीन अली उस्मानी शोभा फ्रांसिस, स्वर्ण लता संदीप मिश्रा भूतपूर्व महासचिव वार एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से नशे से होने वाली बुराइयों को बताया और कहा नशा मुक्त समाज बनाने के लिए स्वयं पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। इसके बाद जमात ए इस्लामी हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश की महिला प्रकोष्ठ की सचिव संजीदा आलम ने कहा कि नशे की लत से कई बीमारियाँ होती हैं, उन्होंने कहा कि महिलाओं को नशे की लत को खत्म करने के लिए कदम उठाने की जरूरत है। जमात ए इस्लामी हिंद के केन्द्रीय सचिव मुहम्मद अहमद ने कहा कि अल्लाह सर्वशक्तिमान ने मनुष्य को सर्वोत्तम संरचना कर बनाया है और उसे ऐसा दिमाग दिया है कि वह बड़े और शक्तिशाली प्राणियों को अपनी उंगलियों पर नचा सकता है, जब वह बुराई से पीड़ित होता है, तो वह अपने आप को सबसे निचले स्तर से नीचे गिरा देता है। उन्होंने कहा कि जब वह नशे में होता है तो सड़क के किनारे नालियों में पड़ा रहता है, आज उच्च शिक्षित वर्ग नशे का आदी है। आज पश्चिमी लोग अपने बच्चों से ज़्यादा जानवरों से प्यार करते हैं।उन्होंने कहा कि जीवन का आनंद लेने के लिए स्वस्थ रहना जरूरी है। फरहत हुसैन ने प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया, कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. एतिहाद आलम, इम्तियाज अहमद, सिराज अहमद, सरफराज अहमद, शादाब अहमद,अब्दुल मनान खान, नाजिम अली, शम्स आदिल कारी मुहम्मद तय्यब, असमा इम्तियाज, आयशा खान मुहम्मद आरिफ का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights