जनसमस्याओं के समाधान को पटपरागंज में कांग्रेस का सत्याग्रह तीसरे दिन भी जारी रहा

WhatsApp Image 2025-02-16 at 18.26.35
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी।।पटपरागंज और नरऊ की जनसमस्याओं के समाधान को लेकर जारी सत्याग्रह का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने संज्ञान लिया है। वे किसानों को समर्थन देने पटपरागंज आयेंगे।
उक्त जानकारी पटपरागंज में जारी कांग्रेस के जन सत्याग्रह के तीसरे दिन कांग्रेस प्रदेश सचिव अजीत सिंह यादव ने दी।  उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को फोन पर वार्ता में किसानों की समस्याओं की जानकारी दी। बताया कि उझानी नगर पालिका के नाले का पानी गैरकानूनी तरीके से नरऊ गाँव के तालाब में डाला जा रहा है। जिसमें पानी बढ़ने से नरऊ समेत मलिकपुर , अचौरा , मीलाल नगला ग्रामों की हजारों बीघा जमीन डूब गई हैं। हजारों किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। सैकड़ों किसान घरों पर ताला डालकर काम की तलाश में घर से पलायन कर चुके हैं। चूंकि उझानी चेयरमैन व उनके पति सत्ताधारी दल भाजपा में हैं इसलिए प्रशासन ग्रामीणों की सुनवाई नहीं कर रहा है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा है कि वे किसानों की समस्याओं का समाधान कराने पटपरागंज आयेंगे और जन सत्याग्रह को समर्थन देंगे।
इधर जनसमस्याओं के समाधान को पटपरागंज में चल रहा कांग्रेस का सत्याग्रह आज तीसरे दिन भी जारी रहा। सत्याग्रह स्थल पर बोलते हुए कांग्रेस प्रदेश सचिव अजीत यादव ने कहा कि वे कल 17 फरवरी को दोपहर 12 बजे उझानी नगर पालिका के नाले के पानी को नरऊ गाँव में जाने से रोकने को सत्याग्रह स्थल से कूच करेंगे। अजीत यादव ने कहा कि वे किसानों की जमीन और जिंदगी बचाने को कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हैं। उझानी नाले के पानी को नरऊ गाँव में नहीं जाने दिया जायेगा। वे खुद फावड़ा लेकर जाएंगे और मिट्टी डालकर नाले का पानी बन्द करेंगे। अजीत यादव ने कहा कि पटपरागंज में गैर कानूनी तौर पर उझानी नगरपालिका का कूड़ा डाला जा रहा है ।कहा कि उझानी पालिका पटपरागंज गाँव में एमआरएफ सेंटर व डंपिंग ग्राउंड बनाने का दावा करती है। और खुले में कूड़े के ढेर लगा दिए हैं। पालिका कर्मी कूड़े के ढेर में आग लगा देते हैं। जिससे पर्यावरण को भारी क्षति होती है। बदबू आने से पूरे गाँव का जीना दूभर हो गया है। जिस जमीन पर उझानी पालिका कूड़े का ढेर लगा रही है यह कृषि भूमि है। कृषि भूमि पर एमआरएफ सेंटर और कूड़ा डालना गैर कानूनी है। पालिका ने इस भूमि का लैंड यूज़ नहीं बदलवाया है। बिना ग्राम सभा की अनुमति के डंपिंग ग्राउंड बनाना कूड़े के ढेर लगाना गैरकानूनी है। जब तक समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता सत्याग्रह जारी रहेगा। आज सपा के कई कार्यकर्ता भी सत्याग्रह स्थल पर पहुंचे और सत्याग्रह को समर्थन दिया। आज सत्याग्रह के तीसरे दिन नरेंद्र यादव , गोपी कृष्ण यादव ,अशोक यादव , डॉ0 मनोज यादव , मुनेंद्र यादव , जुगेंद्र यादव ,होशियार यादव , देवेंद्र यादव , अमर पाल यादव,  , राणा यादव , ध्रुव यादव , आशीष यादव , घारम सिंह , रामचरन , संजीव यादव , जयपाल यादव , जयवीर यादव समेत सैकड़ों ग्रामीण शामिल रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights