जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक चैरिटी मेला “सेवा संकल्प संस्कार” भव्य रूप में हुआ

Screenshot 2025-02-16 193216
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी।।जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक चैरिटी मेले “सेवा संकल्प संस्कार” का आयोजन किया गया। इस चैरिटी‌ मेले में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें इंटीग्रेटेड इंडिया फ्यूजन डांस , विभिन्न राज्यों की वेशभूषा में फैशन शो, दिव्यंगिता को सम्मान पर आधारित नुक्कड़ नाटक, आर्केस्ट्रा, कार्यक्रमों का बहुत ही सुंदर प्रस्तुतीकरण किया गया। मुख्य आकर्षण विभिन्न राज्यों पर आधारित फूड स्टॉल मनोरंजन खेल घुड़सवारी आदि रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदीप चंद्र गोयल, निदेशक आभा गोयल प्रबंधक शुभम गोयल एवं प्रधानाचार्य ने दीप प्रज्वलन करके किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


विद्यालय के अध्यक्ष ने सभी कार्यक्रमों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और अभिभावकों का आभार भी जताया। अवसर पर विद्यालय की फाउंडर मेंबर प्रगति गोयल ने नए सत्र से डे बोर्डिंग और वातानुकूलित ट्रांसपोर्ट शुरू करने का भी ऐलान किया और साथ ही शिक्षा के स्तर को सुधारने में जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल के वचनबद्धता को दोहराया। विद्यालय के प्रधानाचार्य पुष्पराज सिंह ने सभी अभिभावकों को इस मेले के आयोजन का उद्देश्य बताया उन्होंने कहा कि यह मेला बच्चों को व्यवसाय की समझ, मेहमान नवाजी , समाज सेवा का भाव सीखने में मदद करता है। प्रबंधक शुभम गोयल ने बताया कि इस कार्यक्रम का खेलों से अर्जित जो भी आय बच्चों ने की है उसको बच्चे कुष्ठ आश्रम कछला को देंगे और कार्यक्रम में होने वाला सब अतिरिक्त खर्च विद्यालय स्वयं वहन करेगा , उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी माता-पिता शिक्षकों और बच्चों का आभार जताया । इस अवसर पर सभी पेरेंट्स और प्रबुद्ध नागरिक गण उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights