महाराष्ट्र सरकार द्वारा लाया जा रहा लव जिहाद कानून सम्प्रदायकता सोच को जाहिर करता है।

WhatsApp Image 2025-02-16 at 13.59.30
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने प्रेस को जारी किए गए बयान में कहा कि महाराष्ट्र सरकार लव जिहाद पर कानून बना रही है। जबकि हम इस बात को पहले से ही कहते आए है कि इस्लाम अपने अनुयायियों को पहचान छुपाने की इजाजत नहीं देता है और साथ ही पूरे भारत में कोई भी मुस्लिम संस्था नहीं है जो धर्मांतरण का कार्य करती हो। जबकि कुछ दिनों से ये देखा जा रहा है कि मुस्लिम लड़कियां हिंदू बन रही है, अगर उस लड़की के माता-पिता शिकायत करते हैं तो उनकी शिकायत नहीं सुनी जाती, और अगर दूसरे सप्रदाय के लोग इस तरह की शिकायत करते हैं तो तत्काल कार्यवाही होती है। जबकि होना ये चाहिए कि निष्पक्ष और इंसाफ पर आधारित कार्यवाही हो।मौलाना ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार लव जिहाद पर कानून बनाकर बहुसंख्यक का भला नहीं कर सकती, इस तरह के कानूनो से समाज पर कोई अच्छा असर नहीं पड़ता है। सरकारों को हिंदू मुस्लिम की राजनीत से ऊपर उठकर राज्य के विकास और तरक्की के लिए काम करना चाहिए। इस तरह के कानून की वो लोग बाता करते हैं जिनकी सोच बहुत छोटी है और वो विकास के बजाय हिंदूओ और मुसलमानों को आपस में टकराव की तरफ ले जाने की बाता करते हैं। मौलाना ने आगे कहा कि महाराष्ट्र सरकार इन मुद्दों को छोड़कर राज्य के विकास पर ध्यान दें। गरीब और कमजोर जनता को अपने पैरों पर खड़े करने के लिए स्कीमें बनाए। राज्य के बच्चों को 100 फीसद शिक्षा देने की स्कीम चलाएं। इससे प्रदेश का भला होगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights